धर्म बदलने नहीं, लोगों का दिल जीतने निकले हैं: अशोक सिंघल

नयी दिल्ली। धर्मांतरण का मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरे हुए है। सदन नहीं चल पा रही है। सरकार विवश दिख रही है तो विश्व हिंदु परिषद इस मुद्दे पर एक के बाद एक बयान जारी कर रहा है।

ashok singhal

संघ प्रमुख मोहन भागवत पहले ही इस मसले पर अपनी राय रख चुके हैं तो अब विश्व हिंदु परिषद के नेता अशोक सिंघल ने भी धर्म परिवर्तन पर अपना बयान दिया है। सिंघल ने कहा है कि हम धर्म परिवर्तन नहीं, लोगों का दिल जीतने निकले हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का धर्म बदलना हमारा मकसद नहीं, घर वापसी का मतलब होता है पूर्वजों को जानना। हिदुत्व की रक्षा के लिए कटिबद्ध हैं। संघल ने कहा कि विश्व युद्द के खिलाड़ी हम नहीं है।

आपको बता दें कि इससे पहले 17 दिसंबर को वाराणसी में अशोक सिंघल ने दावा किया था कि पुन:धर्मांतरण सतत प्रक्रिया है जो प्रेम-भाव फैलाकर और लोगों की मर्जी से जारी रहेगी। सिंघल ने उस वक्त हिन्दूओं की भांति मुसलमानों और ईसाईयों के लिए समान आचार संहिता लाने की वकालत भी की थी। वहीं संघ प्रमुख ने धर्मातरण के लिए कानून की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+