बवाल: दिल्ली में 'आलीशान पाक', विहिप का विरोध
नई दिल्ली। एक ओर जहां नई सरकार विदेशों से नीतियां बनाने की पहल कर रही है वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक नई समस्या ने जन्म ले लिया है। उद्योग संघ, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने यहां पाक को लेकर नया विरोध दर्ज करवाया है।

पाकिस्तान व्यापार संवर्धन संस्था 'ट्रेड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ पाकिस्तान (टीडीएपी)' के साथ मिलकर यहां 'आलीशान पाकिस्तान' नाम की लाइफस्टाइल
प्रदर्शनी आयोजित करने की योजना बनाई है।
मसले को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शनी 11 से 14 सितंबर तक दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होनी है।
विश्व हिंदू परिषद इस प्रदर्शनी के विरोध में सामने आ गया है।
दिल्ली इकाई के महामंत्री रामकृष्ण श्रीवास्तव ने इस संबंध में फिक्की को पत्र भेजा है। फिक्की अध्यक्ष के नाम लिखे पत्र में श्रीवास्तव ने कहा है कि पाकिस्तान के लगातार भारत विरोधी रवैए के चलते इस प्रकार की प्रदर्शनी देशवासियों के आहत दिलों पर नमक छिड़कने का कार्य करेगी।
गौरतलब है कि हाल में दूसरे 'मेड इन पाकिस्तान एक्स्पो मुंबई' का आयोजन आयोजकों ने आखिरी क्षण में रद्द कर दिया गया था। चार दिवसीय 'आलीशान पाकिस्तान' में 300 पाकिस्तानी कारोबारी इकाइयों के शामिल होने की संभावना है, जो यहां वस्त्रों एवं परिधानों को प्रदर्शित करेंगे पर इस पर अभी संशय बरकरार है कि आयोजन पर क्या फैसला लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications