विहिप नेता गिरिराज किशोर का निधन, पीएम ने जताया शोक

 VHP leader Giriraj Kishore dead, He was 95.
नई दिल्ली। एक दुखद खबर विहिप की ओर से आ रही है.. विश्व हिंदू परिषद के कट्टर नेता गिरिराज किशोर का रविवार रात को निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। 95 वर्ष के गिरिराज किशोर ने नई दिल्ली के आर के पुरम निवास स्थान पर रात 9:15 बजे अंतिम सांस ली।उन्होंने अपना शरीर दधीचि देहदान समिति को दान करने का संकल्प लिया था।

गिरिराज किशोर का जन्म 4 फरवरी 1920 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ था। उन्हें विहिप के मार्गदर्शक के रूप में जाना जाता है।आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए देश, धर्म और समाज की सेवा करते हुए गिरिराज किशोर समाज के कई सार्थक कामों का हिस्सा बने।

इसलिए निश्चित तौर पर गिरिराज किशोर का जाना विहिप के लिए अपूर्णनीय क्षति है। गिरिराज किशोर का नाम लोगों की जुबान पर उस समय चढ़ा था जिस समय राम जन्मभूमि विवाद हुआ था।उनके निधन पर विहिप और भाजपा नेताओं ने शोक जताया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता आचार्य गिरिराज किशोर के निधन पर गहरा शोक जताया है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए ब्राजील की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री ने टि्वटर पर लिखा है कि आचार्य गिरिराज किशोर जी के निधन का दुखद समाचार मिला। उनका जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित रहा मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+