'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के डायरेक्टर तलत जानी का निधन, तुषार कपूर ने दी ट्विटर पर श्रद्धांजलि

'क्यूंकि सास में बहू थी' को डायरेक्ट करने वाले टीवी डायरेक्टर तलत जानी का निधन हो गया है। 6 अक्टूबर को वो अपने घर के बाथरूम में गिर पड़े थे, जिसके बाद से वो वसाई ईस्ट के IASIS हॉस्पिटल में भर्ती थे.

मुंबई। एक दुखद खबर है सिनेजगत से है, 'क्यूंकि सास में बहू थी' को डायरेक्ट करने वाले टीवी डायरेक्टर तलत जानी का निधन हो गया है। 6 अक्टूबर को वो अपने घर के बाथरूम में गिर पड़े थे, जिसके बाद से वो वसाई ईस्ट के IASIS हॉस्पिटल में भर्ती थे और आज उनका देहांत हो गया।

'Saas bhi Kabhi Bahu Thi' Director Talat Jani passed away, Tusshar Kapoor paid tribute to Twitter

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आखिरी सांस लेने से पहले उन्हें दो बार स्ट्रोक आया था। कल माहिम ने उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

टीवी इंडस्ट्री का लोकप्रिय चेहरा

गौरतलब है कि तलत जानी टीवी इंडस्ट्री का लोकप्रिय चेहरा थे। उन्होंने 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना', 'ख्वाहिश', 'सन्नाटा', 'जीना सिर्फ मेरे लिए', 'हिना', 'ताकत' , 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को निर्देशित किया था।

तुषार कपूर ने दी ट्विटर पर श्रद्धांजलि

अभिनेता तुषार कपूर ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है- आप एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे, जिसने डैड और मुझे दोनों को डायरेक्ट किया। टीवी एक्टर कुणाल वर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है, कुणाल ने लिखा है कि तलत उनके करियर के पहले डायरेक्टर थे। आखिरी पलों में उनके साथ न रह पाने का उन्हें अफसोस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+