गीतकार पद्मजा राधाकृष्णन का निधन, तिरुवनंतपुरम के अस्पताल में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली: कला जगत के लिए साल 2020 काफी बुरा जा रहा है। अब गीतकार पद्मजा राधाकृष्णन के निधन की खबर सामने आई है। उन्होंने अपने गृह नगर तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में सोमवार को अंतिम सांस ली। पद्मजा लोकप्रिय मलयालम संगीतकार स्वर्गीय एमजी राधाकृष्णन की पत्नी थीं। उनके निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांस फूलने की शिकायत के बाद पद्मजा को तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान कार्डियक अरेस्ट की वजह से सोमवार को उनका निधन हो गया। वे 68 साल की थीं। पद्मजा ने 2013 में रिलीज हुई लोकप्रिय मलयालम फिल्म मिस्टर बीन के लिए कई गाने लिखे थे। इस फिल्म में प्रीतम केगेन और बिजुकुट्टन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। पद्मजा को कला में काफी रुचि थी। उन्होंने स्थानीय स्तर पर कई प्रदर्शनियों का आयोजन किया था।
सुशांत राजपूत ने की आत्महत्या
आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को उनके घर में पंखे से लटकता हुआ उनका शव मिला। पुलिस को घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिस वजह से पुलिस घटना की जांच कर रही है। उनके दोस्तों के मुताबिक सुशांत लंबे वक्त से डिप्रेशन का शिकार थे।












Click it and Unblock the Notifications