एक्ट्रेस विद्या सिन्हा की सेहत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस विद्या सिन्हा खराब तबियत के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। वे 'पति पत्नी और वो' और 'छोटी सी बात' जैसी फिल्मों में अपने किरदार के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस को मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। दरअसल उन्हें अचानक सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जांच में उनके दिल और लंग में गड़बड़ी पाई गई है।

veteran actress vidya sinha on ventilator in mumbai

एक एंटरटेनमेंन वेबसाइडट की रिपोर्ट के अनुसार उनका ब्लड प्रेशर और पल्स रेट नॉर्मल है। उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि अब विद्या का हालत में काफी सुधार हो चुका है। डॉक्टरों ने बताया कि विद्या लंबे समय से स्वास्थ विकारों से जूझ रही थीं। जिससे सांस की तकलीफ हो रही थी। इन तकलीफों ने हृदय और फेफड़ों के विकारों को भी विकसित कर दिया था। इससे उनकी अधिक सांस फूलने लगी थी। ये भी कहा जा रहा है कि विद्या को जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। हालांकि उन्हें अभी कुछ दिन अस्पताल में रहना होगा।

विद्या को फिल्मों के बाद काव्यांजलि जैसे सीरियल में देखा गया था। विद्या ने साल 1968 में अपने पड़ोसी वेंकटेश्वरन अय्यर से शादी रचा ली खी और एक बेटी जाह्नवी को गोद लिया था। 1996 में पति की मौत के बाद उन्होंने 2001 में नेताजी भीमराव सालुके से शादी कर ली। हालांकि 2009 में उनका तलाक हो गया और उन्होंने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें- सुषमा स्वराज की प्रार्थना सभा में बेटी बांसुरी ने कही बेहद भावुक करने वाली बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+