Sridevi passes away: देखिए श्रीदेवी का आखिरी वीडियो, जिसमें वो हद से ज्यादा हसीन दिख रहीं
नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में शामिल श्रीदेवी हमारे बीच में नहीं रहीं, उनका दिल का दौरा पड़ने से शनिवार रात को दुबई में निधन हो गया, वो मात्र 54 साल की थीं। वह बॉलीवुड ऐक्टर मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए परिवार के साथ दुबई गई थीं और वहीं दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया, प्राप्त जानकारी के मुताबिक, श्रीदेवी का पार्थिव शरीर को आज दोपहर 2 बजे तक एयर कार्गो से मुंबई लाया जाएगा।

बहुत ही हंसमुख श्रीदेवी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं, जिस शादी में वो शिरकत करने दुबई गई थीं, उस शादी की भी फोटो और वीडियो उन्होंने इंस्ट्रागाम पर शेयर किया था, जिसमें वो हर बार की तरह काफी हसीन नजर आ रही थीं। वीडियों में आप देख सकते हैं कि वो कितनी खुशमिजाजी से लोगों से रूबरू हो रही हैं, इस वीडियो के देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता था कि ये श्रीदेवी का आखिरी वीडियो साबित होगा।
बॉलीवुड समेत पूरा भारत सदमे में
श्रीदेवी के अचानक यूं चले जाने से बॉलीवुड समेत पूरा भारत सदमे में हैं, लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ये सच है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर हर किसी ने अभिनेत्री के निधन पर शोक जताया है। प्रसिद्ध अभिनेता और राजनेता बने कमल हासन ने कहा कि मैंने श्रीदेवी को एक किशोरी से लेकर उनके प्रभावशाली बनने तक देखा था, उनके साथ बिताए पर शानदार पलों की यादें मेरे जेहन में हैं, उनसे आखिरी बार मिलने की भी, अब सदमा की लोरी की याद मुझे सता रही है, हम उन्हें मिस करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications