फ्लाइट में कर सकेंगे मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल,तैयारी हुई शुरू
नई दिल्ली। फ्लाइट में सफर के दौरान आपको अपना फोन और इंटरनेट बंद करना होता है। हवाई सफर के दौरान आपको अपना फोन या तो स्विच ऑफ करना पड़ता है या फिर फ्लाइट मोड पर रखना होता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जल्द ही आप विमान में अपने फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। ट्राई ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। ट्राई की इस पहल के साथ आपको जल्द ही विमान सफर के दौरान फोन और इंटरनेट सेवा के इस्तेमाल करने की छूट मिल जाएगी।

फ्लाइट में इस्तेमाल कर पाएंगे फोन और इंटरनेट
ट्राई जल्द ही डीजीसीए से संपर्क करने वाला है और अपना सुझाव सौंपेगा। इस सुझाव में वो फ्लाइट में वॉयस कॉल करने और मोबाइल डाटा के इस्तेमाल के लिए अपनी तैयारी का ब्यौरा देगा। अगर ट्राई के ये सुझाव डीजीसीए को पसंद आ गए तो जल्द ही आपको विमान में सफर के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल की छूट मिल जाएगी।

मोबाइल वॉयस कॉल और डेटा इस्तेमाल की सुविधा
ट्राई की इस पहल से आपको विमान में वॉयस कॉल और डेटा इस्तेमाल करने की सुविधा मिल जाएगी। यानी आप सफर के दौरान न केवल अपनों से बात कर सकेंगे बल्कि बेहिचक इंटरनेट का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। आपको बता दें कि विमान में यात्रियों को कॉलिंग की सुविधा मुहैया कराने के लए ट्राई काफी लंबे वक्त से कोशिश कर रहा है।

रोमिंग शुल्क घटाए
आपको बता दें कि ट्राई ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय इनकमिंग कॉल के टर्मिनेशन शुल्क की दरों को घटा दिया है। ट्राई के आदेश के बाद 1 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय इनकमिंग कॉलिंग के लिए टर्मिनेशन शुल्क 53 पैसे प्रति मिनट के बजाए 30 पैसे प्रति मिनट लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications