अगले कुछ घंटों में दिल्ली समेत देश के 7 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली समेत देश के 7 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका व्यक्त की है, विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर , बिजनौर, हरियाणा के कैथल और बल्लभगढ़, उत्तराखंड के रूड़की, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, एमपी और छत्तीसगढड में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश हो सकती है और इस दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है, आईएमडी ने इन राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में 10 जून तक लू का सामना नहीं

दिल्ली में 10 जून तक लू का सामना नहीं

आपको बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि दिल्ली में 10 जून तक लू का सामना नहीं होगा क्योंकि बुधवार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं दिल्ली-एनसीआर में नमी ला रही हैं और आने वाले दिनों में अब राजधानी को बारिश का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली में 20 जून तक मानसून पहुंचेगा

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी दिल्ली में 20 जून तक मानसून पहुंचेगा और इस बार बारिश काफी अच्छी होने वाली है लेकिन इससे पहले प्री-मानसून बारिश दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में जारी रहेगी।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को अगले 48 घंटे के दौरान अलग-अलग आंधी के साथ चौड़ी आंधी-तूफान और ओलों की बात कही जा रही है।

यूपी के कुछ इलाकों में Orange Alert जारी

यूपी के कुछ इलाकों में Orange Alert जारी

विभाग ने इससे पहले यूपी के कुछ इलाकों में Orange Alert जारी किया गया था , आईएमडी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर, मिर्जापुर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, ललितपुर, झांसी, महोबा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गौतम बौद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, अलीगढ़, मथुरा, संभल, बदायूं, हाथरस, मुरादाबाद, कानपुर जिले और आसपास के क्षेत्र में अगले तीन घंटों के अंदर आंधी-पानी आ सकता है।

हरियाणा में यहां भी हो सकती है बारिश

तो वहीं हरियाणा के करनाल, सोनीपत, पानीपत, केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम और कन्नूर में भारी बारिश की आशंका है और तो वहीं दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के पूर्वी इलाकों में भारी वर्षा की उम्मीद है। गुजरात के वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, अंकलेश्वर, बारुच, भावनगर, महुआ, वेरावल, आणंद, गोधरा, खेड़ा, वडोदरा, गांधीनगर और अहमदाबाद में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+