उपराष्ट्रपति चुनाव: वेंकैया नायडू एनडीए के उम्मीदवार, बीजेपी संसदीय दल की बैठक में फैसला

प्रधानमंत्री मोदी के काफी करीबी माने जाने वाले इस नेता को एनडीए बना सकती है उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, पीएम कर सकते हैं ऐलान

नई दिल्ली। यूपीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए गोपालकृष्ण गांधी के नाम को आगे बढ़ाकर एनडीए के सामने मजबूत चुनौती पेश की है। ऐसे में एनडीए अब अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की तलाश में जुट गई है। इस रेस में कई नाम आगे चल रहे हैं, लेकिन इन तमाम नामों के बीच उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की ओर से एम वेंकैया नायडू का नाम सबसे आगे चल रहा है।

इसे भी पढ़ें- गोपालकृष्ण गांधी के याकूब मेमन कनेक्शन पर शिवसेना ने उठाए सवाल

आज हो सकता है नाम का ऐलान

आज हो सकता है नाम का ऐलान

केंद्रीय शहरी विकास व संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायूड के अनुभव को देखते हुए भाजपा उन्हें उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर आगे बढ़ाना चाहती है। ऐसे में आज भाजपा उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है।उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 18 जुलाई यानि मंगलवार तक है। उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान अगस्त को होगा।

पीएम मोदी कर सकते हैं ऐलान

पीएम मोदी कर सकते हैं ऐलान

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औपचारिक रूप से वेंकैया नायडू की उम्मीदवारी का ऐलान कर सकते हैं। वेंकैया नायडू भाजपा के कद्दावर नेताओं में आते हैं, वह प्रधानमंत्री मोदी के काफी करीबी माने जाते हैं, लिहाजा उनके नाम पर आम सहमति आसानी से बन सकती है। ऐसे में वेंथनकैया नायडू की दावेदारी पर मुहर लगाने के लिए औपचारिक बैठक में फैसला लिया जा सकता है।

नायडू ने किया था संभावनाओं से इनकार

नायडू ने किया था संभावनाओं से इनकार

भाजपा की संसदीय बोर्ड व एनडीए के अन्य सहयोगी दलों के साथ बैठक में वेंकैया नायडू के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। हालांकि वेंकैया नायडू ने अपने बयान में कहा था कि वह उषापति रहना चाहते हैं नाकि उपराष्ट्रपति, उषा उनकी पत्नी का नाम है। लेकिन जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं उसे देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपि की रेस में सबसे आगे चल रहे हैँ।

अमित शाह ने बताया पार्टी की पसंद

अमित शाह ने बताया पार्टी की पसंद

भाजपा के भीतर शीर्ष सूत्रों की मानें तो पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने वेंकैया नायडू के रूप में अपनी सहमति दे दी है और नायडू को ही पार्टी की पसंद बताया है। शनिवार को जिस तरह से अमित शाह ने वेंकैया नायडू को पार्टी की पसंद बताया है, उसपर नायडू ने अपनी राय रखते हुए कहा है कि वह सक्रिय राजनीति में रहना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+