मुंबई के वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक को महाराष्ट्र सरकार ने 8 साल बाद दी मंजूरी

नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को वर्सोवा-बांद्रा समुद्री लिंक (वीबीसीएल) परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी दे दी। बता दें कि इस परियोजना को आधारभूत संरचना पर राज्य कैबिनेट की समिति से 8 साल पहले ही मंजूरी मिल गई गई थी लेकिन प्रशासनिक मंजूरी के लिए यह परियोजना बीते 8 सालों से अटकी हुई थी।

मुंबई के वार्सोवा-बांद्रा सी लिंक को महाराष्ट्र सरकार ने 8 साल बाद दी मंजूरी

सरकारी प्रस्ताव के मुताबिक इस परियोजना की लागत 7,502 करोड़ रुपये आंकी की गई है। यह सी लिंक 17.17 किलोमीटर लंबा होगा। आधारभूत संरचना पर राज्य कैबिनेट की समिति ने इस प्रस्ताव को 18 अगस्त, 2009 को ही मंजूरी दे दी थी। इस परियोजना से जुडे़ एक अधिकारी ने बताया कि सरकार को इसके लिए पर्यावरण संबधी और कोस्टल रेग्यूलेशन जोन से एनओसी (गैर-आपत्ति पत्र) लेने में ही चार साल लग गए।

सरकार ने तटीय किनारों पर 900 मीटर की ऊंचाई पर इस डिजाइन प्लान को मंजूरी दी है। इस सी लिंक की मुख्य फोर लेन 9.60 किलोमीटर लंबा होगा। साथ ही इस लिंक पर बांद्रा, कार्टर रोड, जुहू-कोलीवाडा और नाना-नानी पार्क में टोल प्लाजा होंगे। साथ ही इस सी लिंक पर बांद्रा, ओटर क्लब, जुहू लिंक रोड और वर्सोवा लिंक रोड पर कनेक्टर्स होंगे। बता दें कि यह मुंबई में दूसरा समुद्री लिंक होगा। इससे पहले मुंबई में एक बांद्रा-वर्ली सी लिंक बन चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+