Fodder Scam: दुमका ट्रेजरी मामले में लालू प्रसाद यादव दोषी करार, जगन्नाथ मिश्रा बरी

Recommended Video

    Lalu Yadav convicted in Fourth fodder scam case | वनइंडिया हिंदी

    रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाले एक और मामले में आज फैसला आया है। लालू पर ये फैसला सीबीआई की विशेष अदालत सुनाया। आज लालू प्रसाद यादव समेत 31 लोगों के खिलाफ फैसला आया।31 में से 12 लोगों को बरी और 19 को दोषी करार दिया गया है। आरोपी बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा को अदालत ने बरी कर दिया है। वहीं लालू प्रसाद यादव को अदालत ने दोषी करार दिया है।

    21,22 और 23 मार्च को सुनवाई

    21,22 और 23 मार्च को सुनवाई

    इस मामले में अब 21,22 और 23 मार्च को सुनवाई होगी, जिसमें सजा का ऐलान किया जा सकता है। बताया गया कि लालू कि सजा पर आज सुनवाई नहीं होगी। अभी तक चारा घोटाले के 6 में से 4 मामले में लालू को दोषी करार दिया गया है।

    रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं लालू

    रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं लालू

    बता दें कि चारा घोटाले के दूसरे मामले में दोषी पाए जाने के बाद लालू प्रसाद रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। हालांकि तबीयत खराब होने के चलते उन्हें रिम्स रांची मं भर्ती कराया गया है। ऐसे में लालू अस्पताल से अदालत पहुंचे। बता दें, चारा घोटाले के दुमका कोषागार मामले में 3 करोड़ 13 लाख रुपये का गबन का आरोप है, सीबीआई की विशेष अदालत ने पांच मार्च को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सेहत ठीक न होने के कारण लालू प्रसाद यादव पिछले तीन दिनोंम से अस्पताल में भर्ती हैं।

    राजद बोली- 'जगन्नाथ मिश्रा रिहा और लालू को जेल'

    राजद बोली- 'जगन्नाथ मिश्रा रिहा और लालू को जेल'

    बता दें, लालू प्रसाद यादव 24 जनवरी से रांची की जेल में बंद है। रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने लालू यादव को चारा घोटाले में दोषी पाते हुए 5 साल जेल की सजा सुनाई थी। इतना ही लालू प्रसाद पर दस लाख का जुर्माना भी लगाया गया था। आज फैसला आन के बाद राजद नेता रघुवंश सिंह ने कहा कि 'अजब है नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का खेल, दुबारा से हो गया जगन्नाथ मिश्रा रिहा और लालू को जेल। एक आदमी को बेल, एक आदमी को जेल, यह है नरेंद्र मोदी का खेल।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+