VIDEO: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, कहीं आपस में ही भिड़े कांग्रेसी समर्थक
रायपुर। देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस बीच चांपा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो समूहों के बीच झड़प हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक प्रदर्शन के दौरान चरणदास महंत का नाम और फोटो पोस्टर से गायब हो गया था जिसे लेकर उनके समर्थक गुस्से में थे। इसे लेकर समर्थकों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष को खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद चरणदास महंत और सीएम बघेल को लेकर नारे लगने लगे।

विलासपुर में भी भिड़े कांग्रेसी समर्थक
सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के निर्देश के बाद बिलासपुर में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की महंगाई को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। मंच पर बैठने की व्यवस्था की गई जिसे लेकर आशीष सिंह जो पीसीसी सचिव भी हैं, उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का हवाला देते हुए सीटिंग अरेंजमेंट को ठीक करने की बात कही। इस बात से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी अचानक से नाराज हो गये। उन्हें मंच से ही झड़प लगा दी । उन्हें दूर जाकर बैठने को कहा और दोनों के बीच इस बात को लेकर काफी बहस हो गई। मजे की बात यह है कि, इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद दूसरे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इस का मजा लेते रहें। किसी ने भी बीच में हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराने की कोशिश नहीं की।
देश भर में प्रदर्शन कर रही है कांग्रेस
Recommended Video
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रही है। देशभर में जिला मुख्यालयों पर धरना देकर कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस सोशल मीडिया में 'स्पीक अप ऑन पेट्रोलियम प्राइज हाइक' अभियान भी चला रही है।












Click it and Unblock the Notifications