कांग्रेस का विरोध तो ऐसे जैसे सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली: वेंकैया नायडू

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। 16वीं लोकसभा में सोमवार को जब पहली बार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बोले तो नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने नरेन्द्र मोदी सरकार को सूट-बूट की सरकार कह डाला। वहीं मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल की बैठक के बाद पार्टी नेता और संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया।

Venkaiah Naidu calls Rahul Gandhi's speech as 'Shaitaan jaisa pravachan'

नायडू ने राहुल गांधी के सभी आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि कांग्रेस तो ऐसे बयान दे रही है जैसे कोई शैतान प्रवचन दे रहा हो। भूमि बिल को किसान हित मे बताते हुए वेंकैया ने कहा कि 'यह बिल में किसानों के हित का पूरा ख्याल रखा गया है'। उन्होंने कहा कि बिल में कुछ कमियां थीं जिन्हें दूर कर संशोधि‍त बिल सोमवार को सदन में पेश किया गया।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नायडू ने कहा कि कांग्रेस को ये सोचना चाहिए कि यूपीए सरकार के दौरान वे खुद कितने अध्यादेश लेकर आएं। नायडू ने कहा कि कांग्रेस का विरोध समझ से परे है जैसे सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। नायडू ने कहा कि कांग्रेस कोई भी आरोप लगाने से पहले होमवर्क कर ले।

उन्होंने बताया कि संसदीय दल की बैठक में पार्टी के सांसदों से इन्हीं बातों का जिक्र किया गया। खुद सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात में कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए भूमि कानून को फ्रॉड बताया हुआ है। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+