छत्तीसगढ़:दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने 5 गाड़ियां फूंकी, सड़क को तोड़ा
रायपुर। नक्सली प्रभावित छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक बार फिर ने नुकसान पहुंचाया है। नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के भांसी इलाके के कमालूर रेलवे स्टेशन पर नक्सलियों ने 5 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है। नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगी गाड़ियों को आग लगा दी । निर्माण कार्य को प्रभावित करने के लिए नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

नक्सलियों ने कटेकल्याण-मरजूम मार्ग को खोदना शुरू किया और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। बाद में सुरक्षाबलों को देखकर नक्सली भाग खड़े हो गए, लेकिन एक नक्सली इसमें घायल हो गया। दरअसल नक्सली इस निर्माण कार् का विरोध कर रहे थे।
इसी वजह से उन्होंने इसे रोकने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद विशाखापट्टनम से किरंदुल जाने वाली पैसेंजर को दंतेवाड़ा रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया । नक्सलियों ने रेल लाइन के पास बैनर-पोस्टर लगाकर रावघाट रेल परियोजना का विरोध किया है। हादसे के बाद से इस मार्ग पर रात को चलने वाली ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications