VIDEO: दूल्हा-दुल्हन ने डांस करते-करते लिए 7 फेरे, सोशल मीडिया पर छिड़ी इस बात पर बहस

नई दिल्ली: लोग अपनी शादी के लम्हों को खास बनाने के लिए क्या-क्या नहीं करते। अकसर दूल्हा-दुल्हन अपने इस पल को यादगार बनाने के लिए कुछ ना कुछ अनोखा करते दिखाई दे जाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर यहीं अनोखापन आज बहस का बड़ा मंच बन गया है, जब शादी के मंडप में दूल्हा और दुल्हन के डांस करते-करते फेरे लेने की एक वीडियो को बिड़ला ग्रुप के वेदांत बिड़ला ने शेयर किया।

dancing pheras viral video

वेदांत बिड़ला ने इसकी कड़ी आलोचना करते हुए उन्होंने लिखा कि ये शादी है या संस्कारों की आहूति। ये मत भूलिए आप दुनिया में पूजनीय हैं तो केवल अपनी संस्कृति और संस्कारों की वजह से, जिसके बाद लोगों के विचारों की इस पर बाढ़ आ गई।

दरअसल, ट्विटर पर शेयर किए गए 27 सेंकड के इस वीडियो को अब तक 7 हजार के करीब लोगों ने रिट्वीट किया है। वहीं ढाई हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दूल्हा और दुल्हन हिंदू धर्म में पवित्र मानी जाने वाली अग्नि के सात फेरे मंत्रोच्चार के बिना फिल्मी गानों पर नाच-नाच कर ले रहे है।

मौजूदा वक्त में लोग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं, जिस वजह से उन्हें अलग-अलग तरह की चीजें देखने को मिलती हैं। शादी के फेरे में डांस करने की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर बहस छिड़ गई है। वीडियो में कोई आपत्तिजनक चीज तो नहीं है, बस दूल्हा-दुल्हन डांस करते हुए सात फेरे ले रहे। कुछ लोगों को ये बात 'कूल' लगी तो कुछ इसे परंपरा के खिलाफ बता रहे हैं।

लोगों के आए कुछ ऐसे रिएक्शन

संगीत यादव नाम के एक यूजर ने लिखा कि शादी जैसे पवित्र संस्कार को भी नौटंकी बना रखी है। पहले रीति रिवाज से शादी कर ले, फिर शादी की सालगिरह पर ऐसी नौटंकी करते रहे। शुभम अग्रवाल ने लिखा कि कुछ नहीं कह सकते भैया जी इन लोगों की वजह से हमारी संस्कृति डूब रही है। वहीं गोपाल नाम के एक शख्स ने लिखा कि मैं भी ऐसी ही अपनी शादी में करूंगा। वहीं एक यूजर ने लिखा कि आधुनिकता में सब अंधे हो रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+