'कभी चर्चा में थी ललित-वसुंधरा की दोस्ती'
जयपुर। आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की दोस्ती भले ही आज कमजोर पड़ गई हो, लेकिन एक वक्त था जब राजस्थान में दोनों की नजदीकियां चर्चा में थी।

ललित मोदी ने टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में राजे के साथ अपनी दोस्ती स्वीकार की थी।
उन्होंने इंडिया टूडे से इस सप्ताह कहा, "मेरी दोस्ती वसुंधरा राजे से 30 साल पुरानी है। वह मेरे परिवार और मेरी पत्नी की करीबी मित्र हैं।"
वहीं राजे ने बयान जारी कर स्वीकारा था कि वह आईपीएल के पूर्व प्रमुख के परिवार को जानती हैं, जिन पर वित्तीय अनियमितता और धन की हेराफेरी के आरोप हैं।
राजस्थान के लोगों ने मोदी को तब जाना जब वह 2005 में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के अध्यक्ष बने, जब राजे नीत भाजपा सरकार राज्य में सत्ता में थी। इसके बाद मोदी ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा, और वह आईपीएल के पहले प्रमुख बने।
राजे के 2003 में मुख्यमंत्री बनने के बाद वह 2008 तक पर पर बनी रहीं, मोदी पर समानांतर सरकार चलाने का आरोप लगा। वह एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे, जो पांच सितारा होटल के सुइट में ही ठहरते थे। कांग्रेस नेताओं ने उन पर सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप करने का भी आरोप लगाया था।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2010 में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था, "उस वक्त अधिकारी उनके सुइट में फाइल लेकर मिलने जाते थे, लेकिन राजे को इसकी जानकारी होने के बावजूद वह नहीं रोकती थीं।"
गहलोत ने हाल ही में बयान जारी कर कहा, "मैं 2003-04 से ही राजे और ललित के भ्रष्टाचार से जुड़े संबंध को उठाता रहा हूं।"
दोनों के संबंध इतने नजदीकी थे कि मोदी के अनुसार राजे उनकी पत्नी को कैंसर का उपचार कराने के लिए 2012 और 2013 में पुर्तगाल ले गई थीं। उन्होंने जयपुर में आधुनिक कैंसर संस्थान स्थापित करने के लिए उसी अस्पताल के साथ समझौता भी किया था, जहां ललित की पत्नी का इलाज चल रहा था।
राजस्थान सरकार की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, राजे नीत भाजपा सरकार ने दो अक्टूबर, 2014 को फिर पुर्तगाल के चैम्पालिमौद फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। समझौते पर हस्ताक्षर राजे की मौजूदगी में किया गया, जहां उन्होंने कहा कि कैंसर मरीजों को ज्यादा बेहतर उपचार उपलब्ध होगा और केंद्र उन लोगों के लिए वरदान साबित होगा, जो कैंसर उपचार का महंगा खर्च वहन नहीं कर सकते।
हालांकि, दोनों के बीच का संबंध समय के साथ कड़वा होता गया। इसके पीछे कोई एक निश्चित वजह तो नहीं, लेकिन एक वजह 2013 विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारा भी माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
VIDEO: 'टिकट दिला दो जमील भाई', सुनील गावस्कर पर चढ़ा धुरंधर का बुखार! राकेश बेदी से लगाई मदद की गुहार -
IPL 2026: खिलाड़ियों के परिवारों पर BCCI का हंटर, एक साथ नहीं कर पाएंगे सफर, हार्दिक-महिका क्या करेंगे? -
RCB Ticket Prices: RCB-SRH मैच टिकट हुआ महंगा, प्राइस इतना कि खरीद लेंगे iPhone, गोल्ड की तरह बढ़ गए दाम -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications