Chitrakoot Train Accident: चित्रकूट के पास वास्कोडिगामा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 3 की मौत, 10 घायल, मुआवजे का ऐलान
Recommended Video

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के पास आज सुबह मानिकपुर में वास्को डी गामा एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हुई है जबकि 10 लोग घायल हुए हैं, ट्रेन वास्को से पटना जा रही थी, नॉर्थ सेंट्रल रेल के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल का कहना है कि मानिकपुर स्टेशन से सुबह 4:18 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 2 से निकलते ही ट्रेन के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए और भयंकर हादसा हो गया। हादसे में दीपक पटेल पुत्र स्वरूप पटेल और उसके पिता स्वरूप पटेल पुत्र देवधारी की मौके पर ही मौत हो गई, वे बेतिया बिहार के रहने वाले थे, अभी तक 10 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिसमें दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है, प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

ये है अब तक का अपडेट
- ट्रेन हादसे में प्रभावित डिब्बों को छोड़कर बाकी बचे 7 डिब्बों के साथ ट्रेन को आगे रवाना किया गया है, वहीं अन्य यात्रियों के लिए एक स्पेशल ट्रेन की भी व्यवस्था की गई है, कुछ यात्रियों को सड़क मार्ग से भी भेजा गया है।
- वास्कोडिगामा एक्सप्रेस हादसे के बाद रूट पर ठप हुई रफ्तार
- इलाहाबाद चित्रकूट स्पेशल ट्रेन,इलाहाबाद झांसी पैसेंजर ट्रेन निरस्त ।
- इटारसी पैसेंजर भी इलाहाबाद से सतना के बीच निरस्त
- इसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-

- वास्कोडिगामा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेलवे की जारी की गई मृतकों, घायलों, और रेफरल व्यक्तियों की सूची
-

- उत्तर-प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दुर्घटना की वजह पटरियों में दरार आना है, उत्तर-मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि एस-तीन से एस-11 तक शयनयान डिब्बे, दो जनरल कोच और दो अतिरिक्त कोच पटरी से उतरे हैं रेलगाड़ी के जो डिब्बे बेपटरी हुए हैं, उसमें एस3, एस4, एस5, एस6, एस7, एस8, एस9, एस10, एस11, दो अतिरिक्त स्लीपर कोच और दो जनरल डिब्बे हैं।
- हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, वो बिहार के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे में बिहार के बेतिया के रहने वाले रामस्वरूप पटेल और उनके बेटे दीपक पटेल की मौत हुई है।
- वहीं इस दुर्घटना में कई यात्री जख्मी हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
- हादसे में मरने वालों के परिजनों को रेलवे ने 5-5 लाख की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है, साथ ही गंभीर रूप से घायलों को एक लाख और मामूल रूम से घायलों को 50-50 हजार रूपए का मुआवजा दिया जाएगा।
- रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हादसे पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।
- जानकारी के मुताबिक पटरियों में फ्रैक्चर की बात सामने आ रही है।
- रेलवे की ओर से बताया गया है कि स्लीपर डिब्बों में ज्यादा नुकसान हुआ है।
- घायल लोगों को चित्रकूट और आस-पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है
-

- घटना के बाद रेलवे ने 05322226276 और चित्रकूट पुलिस ने 05198236800 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
- यूपी में वास्को डि गामा एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतरे, 3 की मौत, 10 घायल इनमें 7 की हालत गंभीर है, जबकि किसी भी तरह का राहत कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।
- चित्रकुट रेल हादसा :हेल्पलाइन नंबर जारी
- हेल्पलाइन रेलवे-05322226276, कंटोल रूम चित्रकूट पुलिस -05198236800
- बंसल के अनुसार राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।
- डीआरएम इलाहाबाद और महाप्रबंधक उत्तर रेलवे भी मौके पर रवाना हो गए हैं।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे












Click it and Unblock the Notifications