'बिना दांत वाला शेर है चुनाव आयोग': वरुण गाँधी
ऐसे में एक तरफ जहां तमाम विपक्षी दल चुनाव आयोग और पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं तो वरुण गांधी ने भी चुनाव आयोग पर हमला बोला है। उन्होंने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए इस बिना दांत वाला शेर करार दिया है।
नई दिल्ली। गुजरात चुनाव की तारीख हिमाचल प्रदेश के चुनाव तारीखों के साथ घोषित नहीं करने को लेकर तमाम राजनीतिक दल चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे हैं। विपक्ष आरोप लगा रहा है कि पीएम मोदी के गुजरात दौरे के मद्देनजर गुजरात चुनावों की तारीख की घोषणा नहीं की है। ऐसे में एक तरफ जहां तमाम विपक्षी दल चुनाव आयोग और पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं तो वरुण गांधी ने भी चुनाव आयोग पर हमला बोला है। उन्होंने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए इस बिना दांत वाला शेर करार दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के पास कोई ताकत नहीं है। वरुण का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब तमाम राजनीतिक दल आयोग और पीएम पर हमलावर है और भाजपा इसका बचाव कर रही है।

वरुण गांधी ने कहा कि आयोग ने कभी भी किसी पार्टी की मान्यता को इसलिए रद्द नहीं किया क्योंकि उसने चुनाव में हुए खर्च को तय समय के भीतर बताया हो। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में काफी पैसा खर्च करती हैं, जिसकी वजह से सामान्य लोग चुनाव लड़ने से पीछे हटते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि चुनाव में काफी पैसा खर्च होता है। आयोग की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह बिना दांत वाला शेर है, संविधान के अनुच्छेद 324 के अनुसार चुनाव आयोग चुनाव की प्रक्रिया को देखता है, लेकिन क्या यह सच में ऐसा करता है।
वरुण गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग के पास किसी भी तरह की शक्ति नहीं है, एक बार चुनाव खत्म होने के बाद चुनाव आयोग निष्क्रिय हो जाता है, उसके पास चुनाव खत्म होने के बाद केस दर्ज करने की भी ताकत नहीं होती है, इसके लिए उसे सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ता है। राहुल ने यह बयान एनएएलएसएआर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में एक लेक्चर के दौरान दिया है। उन्होंने कहा कि आयोग ने कभी भी किसी राजनीतिक दल की मान्यता को आजतक रद्द नहीं किया, जिसने समय पर अपने खर्च का ब्योरा नहीं दिया हो। हालांकि पीएम संगमा की पार्टी की मान्यता खत्म की गई थी लेकिन उसी दिन इसे वापस ले लिया गया था, जब पार्टी ने अपने खर्च का ब्योरा दे दिया था।
इसे भी पढ़ें- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फिर बाहर आया रैगिंग का जिन्न, छात्र का आरोप- नग्न कर डांस कराते हैं सीनियर












Click it and Unblock the Notifications