वरुण गांधी को मिला ‘अनमोल तोहफा’, राहुल बने बड़े पापा

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता और गांधी परिवार के सुपुत्र वरुण गांधी को भले ही अमित शाह की टीम में जगह नहीं मिल पाई हो, लेकिन उन्हें भगवान ने अनमोल तोहफा दिया है। सुल्तानपुर से भाजपा के सांसद वरूण गांधी को कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर एक अनमोल तोहफा मिला है। इससे पूरा परिवार खुशियां मना रहा है।

varun gandhi

वरूण गांधी के घर बेटी का जन्म हुआ है। वह पिता बनकर काफी खुश हैं। दिल्ली के अस्पताल में उनकी पत्नी यामिनी ने बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर अपनी इस खुशी को सभी लोगों से साझा किया है। उन्होंने लिखा है कि यामिनी और उनको ईश्वरी की कृपा से लक्ष्मी रूपी पुत्री प्राप्त हुई है। उन्होंने उसका नाम अनसूया रखा है।

खुद वरुण गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी का जन्म सोमवार को दोपहर में दिल्ली में हुआ। वह और उनका पूरा परिवार कुदरत के इस अनमोल तोहफे से काफी खुश हैं। जहां वरुण गांधी पिता बन गए हैं वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी अब चाचा बन गए हैं। अनसुया के साथ ही गांधी परिवार का नया सितारा आ गया है। गौरतलब है कि दोनों परिवारों में रिश्ते सामान्य नहीं हैं लेकिन वरूण गांधी सोनिया और राहुल के खिलाफ बयानबाजी से बचते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+