नरेंद्र मोदी के नाम पर नहीं, विरासत पर वोट मांग रहे हैं वरुण गांधी

varun gandhi
सुल्तानपुर। भाजपा के गांधी इन दिनों पार्टी से नाराज नजर आ रहे है। बीजेपी नेता वरुण गांधी ने पार्टी के भीतर जारी अंदरूनी घमासान को सबके सामने लाकर रख दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी ने यूपी के सुल्तानपुर में विकास के वादे के साथ अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। देश में भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के नाम की लहर होने के बावजूद वरुण गांधी उनके नाम का इस्तेमाल करने के बजाए अपनी विरासत का हवाला देकर लोगों से वोट मांग रह हैं।

वरुण मतदाताओं के बीच अपने पूर्वजों की चर्चा कर रहे है। वो बीजेपी के किसी वरिष्ठ नेता के नाम तक का जिक्र नहीं कर रहे है। वरुण गांधी की इस हरकत से साफ हो गया है कि वो पार्टी से नाराज है। उनकी नाराजगी इस बात से जाहिर होती है कि मोदी की यूपी में हुई 8 रैलियों में से वरुण एक भी रैली में शामिल नहीं हुए।

Did You Know: वरुण गांधी पीलिभीत में अपने विवादस्पद बयान के बाद चर्चा में आएं थ

सुल्तानपुर सीट से बीजेपी महासचिव वरुण गांधी की लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी तकरीबन तय है, हलांकि इसका ऐलान अब तक नहीं हुआ है। नाम के ऐलान से पहले ही वो प्रचार के मैदान में उतर चुके हैं। महीने भर के भीतर मंगलवार को वे दूसरी बार जिले के पांच दिवसीय दौरे पर फिर पहुंचे। लोगों के बीच वोट मांगने पहुंचे वरुण ने नरेंद्र मोदी का नाम भी नहीं लिया, जबकि पूरे देश में बीजेपी मोदी के नाम की माला जप रही है.अपने भाषण में वो पिता संजय गांधी और दादी इंदिरा गांधी का नाम लेते है, लेकिन मोदी का नाम लेने से वो कतरा रहे है।

Did You Know:मेनका गांधी के सुपुत्र वरुण गांधी बीजेपी के महासचिव है, लेकिन वो चर्चा में उस वक्त आए थे जब उन्होंने पीलिभीत में विवादास्पद बयान दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+