शादी के लिए अलीबाग जाते हुए वरुण धवन की कार का हुआ ऐक्सिडेंट, अभिनेता की आज होने वाली है शादी

शादी के लिए अलीबाग जाते हुए वरुण धवन की कार का हुआ ऐक्सिडेंट, अभिनेता की आज होने वाली है शादी

Varun dhawan And Natasha Dalal Wedding: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ आज 24 जनवरी को शादी करने जा रहे हैं। वरुण और नताशा की शादी की रस्में अलीबाग के 'द मैनशन हाउस' रिजॉर्ट में हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अलीबाग शादी के लिए जाते वक्त वरुण धवन की कार का एक्सीडेंट हो गया था। (Varun dhawan car meets with minor accident) हालांकि कार एक्सीडेंट छोटा था। किसी को कोई खास चोट नहीं आई है और ना ही कार ज्यादा डैमेज हुई है। असल में वरुण धवन ने शादी से पहले शुक्रवार को दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी रखी थी। अब यह बात सामने आई है कि वरुण धवन जब शुक्रवार (22 जनवरी) को अलीबाग जा रहे थे तो उनकी कार का एक छोटा सा एक्सिडेंट हुआ था।

Recommended Video

    Varun Dhawan की कार का हुआ Accident, आज बनेंगे दूल्हा | वनइंडिया हिंदी
    varun dhawan

    रिपोर्ट सामने आई है कि जब वरुण धवन शुक्रवार को अलीबाग में अपनी बैचलर पार्टी के लिए जा रहे थे, तभी उनकी कार का एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया। टाइम्स ऑफ इंडिया और पिंकविला की रिपोर्टों के अनुसार, वरुण धवन के दोस्तों ने अलीबाग के 'द मैनशन हाउस' रिजॉर्ट ( शादी स्थल) के पास ही उनके लिए एक बैचलर पार्टी होस्ट की थी।

    शनिवार (23 जनवरी) को वरुण धवन और नताशा की संगती सेरेमनी थी। इस संगीत सेरेमनी में कई बॉलीवुड कलाकरों ने शिरकत की है। सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने नताशा और वरुण को मेहंदी लगाई थी। वरुण धवन और नताशा दलाल की वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए तमाम सितारे शादी के रिजॉर्ट पहुंचे हैं।

    वरुण और नताशा की शादी को लेकर तमाम सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। वेडिंग वेन्यू 'द मैनशन हाउस' रिजॉर्ट के चारों ओर सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। वरुण धवन और नताशा दलाल दोनों काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। उनकी शादी की चर्चा काफी लंबे वक्त से हो रही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+