Vande Bharat Express : 'वंदे भारत' में किए गए बड़े बदलाव, इन नए फीचर्स से लैस होगी ये नई ट्रेनें
नई
Recommended Video

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी वंदे भारत ट्रेनें
उत्तर रेलवे की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया गया कि जलवायु नियंत्रण के लिए और सेट पर सभी विद्युत और महत्वपूर्ण प्रणालियों की निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत कोच निगरानी प्रणाली भी शुरू की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिएट्रेनों के हर एक कोच में चार आपातकालीन लाइटें भी लगाई गई हैं, जिनका इस्तेमालइमरजेंसी के वक्त किया जासकता है। रेलवे ने बताया कि आपदा के दौरान सामान्य रोशनी नहीं मिलने पर इमरजेंसी लाइट यूज की जा सकती है। इसके लिए इमरजेंसी बटन की संख्या भी बढ़ाकर चार कर दी गई है।

इस नई तकनीक से लैस होगे ट्रेन
बारिश के दौरान ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बने अंडरफ्रेम उपकरणों को अपग्रेड किया गया है। यहसिस्टम तैयार होने से बारिश और बाढ़ केपानीसे ट्रेनों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। नई ट्रेनें फायर सर्वाइवल केबल इनडोर सर्किट से भी लैस होंगी, इसके अलावा एसी बोगियों में बिजली कटने पर वेंटिलेशन की उपलब्धता के साथ छत से आने वाली प्यूरीफाई हवा सिस्टम को भी तैयार किया गया है।

देश में अभी दो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं
बता दें कि देश में अभी दो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। एक वंदे भारत ट्रेन दिल्ली-वाराणसी रूट पर चलती है और दूसरी दिल्ली-कटरा रूट पर संचालित होती है। इन ट्रेन में ऑनबोर्ड इंफोटेनमेंट, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे, स्लाइडिंग दरवाजे और बायो टॉयलेट जैसी विशेषताएं मौजूद हैं।फिलहाल 44 नई ट्रेंनो के लिए जारी किए गए टेंडर के टाइमलाइन के मुताबिक अगले साल मार्च तक नए बदलाव के साथ दो प्रोटो टाइप ट्रेनें बनकर तैयार होगी।
जिनका 3 से 4 महीने तक करीब 1लाख किलोमीटर का ट्रायल होगा। जिसके बाद सितंबर 2022 से प्रोडक्शन शुरू हो जाएगी। उसके बाद 3 महीने के अंतराल में 6 रैक निर्मित हो पाएगी। प्रधानमंत्री के 75 नई ट्रेनें चलाने का टाइमलाइन अगले डेढ़ साल हैं। नई रैक में इमरजेंसी विंडो से लेकर इमरजेंसी लाइट्स, के साथ ही इमरजेंसी पुश बटन, सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग सिस्टम, वेंटिलेशन सिस्टम बिजली नहीं रहने पर। हाई फ्लड प्रोटेक्शन कोटिंग सिस्टम में बदलाव होंगे। बयान के अनुसार, विशेष रूप से मानसून के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बने अंडरफ्रेम उपकरणों की बेहतर बाढ़ सुरक्षा पर्याप्त होगी।












Click it and Unblock the Notifications