Vande Bharat train in Karnataka: बेंगलुरु से कर्नाटक के कोस्टल एरिया के लिए शुरू होगी वंदे भारत
New Vande Bharat train in Karnataka: कर्नाटक को मिलेगी नई वंदे भारत की सौगात मिलने वाली है। बेंगलुरु और कोस्टल कर्नाटक के बीच जल्द ही दो नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू होंगी, जिससे क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। एक ट्रेन बेंगलुरु से और दूसरी कोस्टल एरिया त से चलेगी, जिससे बड़ा कवरेज मिलेगा।
इस पहल के तहत, हासन-मंगलुरु घाट अनुभाग का विद्युतीकरण पूरा हो गया है और सुरक्षा परीक्षण जारी हैं। मंजूरियां मिलते ही नई वंदे भारत सर्विस की शुरूआत होगी। ये ट्रेनें कारवार तक बढ़ाई जाएंगी, जिससे सुदूर तटीय इलाकों तक पहुंच आसान होगी और यात्रियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी तेज एवं आधुनिक रेल संपर्क मिलेगा।

बेंगलुरु-तटीय कर्नाटक मार्ग पर अन्य रास्तों के विपरीत दो रैक तैनात होंगे। यह व्यापक कवरेज सुनिश्चित करेगा और प्रतीक्षा समय घटाएगा। कर्नाटक में पहले से ही 12 वंदे भारत ट्रेनें संचालित हैं, जो प्रमुख शहरों को जोड़ती हैं; ये नई ट्रेनें मौजूदा नेटवर्क को और मजबूत करेंगी।
कर्नाटक के लिए ₹7,748 करोड़ का आवंटन
रेल इन्फ्रास्टकचर के डेवलेपमेंट को स्पीड देने के लिए, केंद्रीय बजट में कर्नाटक के रेलवे प्रोजेक्ट के लिए ₹7,748 करोड़ का आवंटन हुआ है, जो पिछले वर्षों से काफी अधिक है। इसके अतिरिक्त, ₹52,900 करोड़ से अधिक की प्रोजेक्ट जैसे ट्रैक विद्युतीकरण, नए स्टेशन, और अन्य कई मार्डन की पहलें जारी हैं, जिनका उद्देश्य दक्षता, सुरक्षा और यात्रा सुविधा सुधारना है।
बेंगलुरु और चेन्नई के बीच एक हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर
भविष्य की योजनाओं में बेंगलुरु और चेन्नई के बीच एक हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर शामिल है, जिससे यात्रा का समय घटकर लगभग 73 मिनट हो जाएगा। इसी तरह, बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से यात्रा लगभग दो घंटे में पूरी हो सकेगी, जिससे क्षेत्रीय व्यापार और पर्यटन कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।
शहरी रेल इन्फ्रास्टक्चर को बेहतर बनाने के प्रयासों के तहत, बेंगलुरु उपनगरीय रेल परियोजना भी तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके कार्यान्वयन, योजना और समन्वय के लिए KRIDE के प्रबंध निदेशक के रूप में एक रेलवे तकनीकी विशेषज्ञ को नियुक्त किया गया है, जो राज्य में शहरी परिवहन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।












Click it and Unblock the Notifications