वंदे भारत एक्सप्रेस के तीसरी बार एक्सीडेंट के बाद कांग्रेस ने कसा तंज, लोग बोले- ये लकड़ी के भूसे से बनी है
वंदे भारत एक्सप्रेस के तीसरी बार एक्सीडेंट के बाद कांग्रेस ने कसा तंज, लोग बोले- ये तो लकड़ी के भूसे से बनी लग रही
Vande Bharat Train Accident: वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को सुबह एक बैल ने टक्टर मारने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये एक्सीडेंट मुंबई सेंट्रल डिवीजन के अतुल के पास आज सुबह 8.17 बजे हुआ। ट्रेन लांच होने के बाद एक महीने में ऐसी तीसरी घटना है। इससे पहले अक्टूबर में दो बार ऐसे ही मवेशियों से ट्रेन की टक्कर होने की दुर्घटना हो चुकी है। शनिवार को तीसरी बार वंदे भारत के दर्घटनाग्रस्त होने पर कांग्रेस ने पीएम मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर तंज कसा। वहीं सोशल मीडिया पर तीसरी बार हुए एक्सीडेंट के बाद जमकर कमेंट कर रहे हैं।
Recommended Video

'मोदी की ड्रीम रेल VandeBharat को गाय ने घायल कर दिया'
कांग्रेस नेता के नेशनल मीडिया पैनललिस्ट सुरेंद्र राजपूत ने लिखा आज फिर मोदी जी की ड्रीम रेल VandeBharat को गाय ने घायल कर दिया। राजपूत के इस ट्टीट पर लोग जमकर कमेंट करते हुए मोदी सरकार में शुरू की गई इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन का मजाक बनाते हुए सवाल भी उठा रहे हैं।
'मोदी जी को बदनाम करने की विपक्ष की साजिश है ये'
एक यूजर ने लिखा मेरी रेल को भैंस ने क्यों मारा, वह कागज की रेल, वंदे मातरम वंदे मातरम। वहीं रोहित नाम के यूजर ने लिखा सुरेंद्र जी मुझे तो यह विपक्ष की साजिश लग रही है मोदी जी को बदनाम करने की । कहीं बारिश में नया एक्सप्रेसवे धस जा रहा है , कहीं भैंस ट्रेन को घायल कर दे रही है , कहीं ट्रेन चलने से मना कर दे रही है , डॉलर और मंहगाई को भी विपक्ष नीचे नहीं आने दे रहा।
'लकड़ी के भूसे का बना जान पड़ती है'
पवन पांडेय नाम के यूजर ने लिखा ये ट्रेन तो किसी लकड़ी के भूसे का बना जान पड़ती है? एक ने लिखा गाय लोग इंतकाम ले रही हैं। वहीं दूसरे ने लिखा लगता है वंदे भारत रेल से गांय कुछ नाराज सी चल रही हैं। राष्ट्रवादी शिव पालीवाल नाम के यूजर ने लिखा जो दौड़ता हे वो गिर व टकरा भी जाते हे कांग्रेस ने तो देश को लँगड़ा कर दिया था ।












Click it and Unblock the Notifications