दो हफ्ते बाद घाटी में खुले स्कूल-कॉलेज, गृह विभाग ने कहा-अफवाओं पर ध्यान ना दें
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हैं, धीरे-धीरे जिंदगी वापस पटरी पर लौट रही है, ये कहना है श्रीनगर के डीसी का, जिन्होंने एक न्यूज चैनल की बातचीत में कहा कि अब काफी हद तक हालात कंट्रोल में है, प्रशासन लगातार इस कोशिश में जुटा हुआ है कि जम्मू-कश्मीर में लोगों को कोई दिक्कत ना हो, आज से घाटी में 190 प्राइमरी स्कूलों में से 95 स्कूल खुल गए हैं, जिन क्षेत्रों में विद्यालय खोले गए हैं उनमें लासजान, सांगरी, पंथचौक, नौगाम, राजबाग, जवाहर नगर, गगरीबाल, धारा, थीड, बाटमालू और शाल्टेंग शामिल हैं, श्रीनगर में सीनियर क्लासेज के स्कूल कुछ वक्त बाद खोले जाएंगे, जितने दिनों तक स्कूल बंद रहे हैं, उनके बदले इस महीने बाद में पूरक कक्षाएं लगाई जाएंगी।

अफवाह पर ना दें ध्यान लोग-गृहमंत्रालय
जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग की तरफ से सोमवार सुबह एक बयान जारी किया गया है, पुलिस के द्वारा बताया गया है कि एक अफवाह फैलाई जा रही है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के हथियार जब्त किए जा रहे हैं, लेकिन ये अफवाह गलत हैं. गृह विभाग की तरफ से अपील की गई है कि इस तरह की किसी खबर पर विश्वास ना करें।
इंटरनेट सेवा
हालांकि प्रशासन ने जम्मू में इंटरनेट सेवा बहाल करने का आदेश वापस ले लिया है,जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर और रियासी में मोबाइल और इंटरनेट सेवा को फिलहाल बंद करने का फैसला लिया गया है, माना जा रहा है कि सरकार पूरे कश्मीर में धीरे-धीरे इंटरनेट सेवा बहाल करेगी, तो वहीं, श्रीनगर में हाजियों का पहला जत्था वापस लौट आया है, घर लौटे हाजी परिवार के बीच पहुंचकर बेहद भावुक थे।

कई नेताओं की नजरबंदी की समीक्षा
राज्य के प्रशासन ने घोषणा की है कि बाकी 10 जिलों में हालात धीरे धीरे सामान्य हो रहे हैं और जल्द ही यहां से भी प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे। पाकिस्तान अब भी अफवाह फैलाने और आतंकी हमले की साजिश रच रहा है इसीलिए मोबाइल इंटरनेट पर लगे प्रतिबंध जारी हैं। राज्य के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने कहा कि कई नेताओं की नजरबंदी को लेकर भी स्थिति की समीक्षा की जाएगी और उसके बाद कानून व्यवस्था की स्थिति को देखने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
भारत सरकार के द्वारा जम्मू- कश्मीर में जब से आर्टिकल 370 खत्म किया गया है, तब से पाकिस्तान बुरी तरह से बौखलाया हुआ है, उसकी ओर से लगातार भारत के खिलाफ अनाप-शनाप बयान दिए जा रहे हैं, जिस पर अब मुंह तोड़ जवाब दिया है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने, जिन्होंने रविवार को हरियाणा के कालका में एक जनसभा में संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान से अब जो भी बात होगी वह पाक अधिकृत कश्मीर पर होगी।












Click it and Unblock the Notifications