Valentines Day 2024: कुमार विश्वास को हुई हिंदी की प्रोफेसर से मोहब्बत, परिवार के खिलाफ जाकर की शादी

Valentines Day 2024: वेलेंटाइन वीक में हम आपको बता रहे हैं उन चाहने वालों की प्रेम कहानी, जिनकी मोहब्बत ना लोगों के लिए मिसाल है बल्कि जिनकी चाहत ने इश्क की नई इबादत भी लिखी है।

Poet Dr Kumar vishwas

प्रेम की बात हो और शब्दों के उस जादूगर का जिक्र ना हों, जिनकी लेखनी ने ना कितने आशिकों को इजहार ए मोहब्बत सिखाया है। जी हां यहां बात हो रही है हर दिल अजीज कवि कुमार विश्वास की, जिनकी कविताओं के शब्द सीधा लोगों के दिलों पर असर करते हैं।

'कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है...'

'कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है...', गीत के जरिए लोगों के दिलों में धड़कने वाले कवि कुमार विश्वास के बारे में कहा जा रहा है कि भाजपा की ओर से उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है। बीजेपी की ओर से जो लिस्ट तैयार की गई हैं, उसमें से यूपी से कवि कुमार विश्वास का नाम सबसे आगे चल रहा है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं कवि विश्वास

हालांकि इस बारे में अभी कोई अधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन इस बात को लेकर कवि कुमार विश्वास सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

कुमार विश्वास के दिल पर मंजू शर्मा का कब्जा

खैर इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाला वक्त बता देगा फिलहाल यहां उनकी असली लवस्टोरी के बारे में आपको बताते हैं। मालूम हो कि कुमार विश्वास के दिल-दिमाग में हिंदी की प्रोफेसर मंजू शर्मा का कब्जा है, जिन्हें पाने के लिए ना जाने कितनी मुश्किलों का सामना कविराज को करना पड़ा था।

राजस्थान के अलवर कॉलेज से शुरु हुई थी प्रेम कहानी

दरअसल इनकी प्रेम कहानी राजस्थान के अलवर कॉलेज से शुरु हुई, जहां कुमार विश्वास इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर लेक्चरर बनकर गए थे।इसी कॉलेज में मंजू शर्मा हिंदी की प्रोफेसर थीं, जिनका मधुर स्वभाव कुमार विश्वास को पहली ही नजर में भा गया था।

दोनों की जातियां अलग-अलग थीं इसलिए...

धीरे-धीरे आलम ये हो गया कि कुमार विश्वास प्रोफेसर शर्मा के लिए कविताएं लिखने लग गए। मंजू शर्मा भी कुमार विश्वास की लेखनी से प्रभावित थीं और एक दिन दोनों ने अपने मन की बात एक-दूसरे से कह दी लेकिन इतने पढ़े-लिखे परिवार से होने के बावजूद दोनों की शादी में रूकावट बनी जाति, दरअसल दोनों की जातियां अलग-अलग थीं।

पहले कोर्ट मैरिज और फिर मंदिर में शादी

दोनों ने पहले परिवारवालों को मनाने की कोशिश की लेकिन जब दोनों नहीं मानें तो दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की और उसके बाद मंदिर में शादी रचाई। हालांकि इनकी ओर से अपने परिवार वालों को मनाने की कोशिश जारी रही और अंत में इनकी मेहनत रंग लाई, हालांकि इसके लिए इन्हें बहुत लंबा प्रयास करना पड़ा।

कपल को हैं दो बेटियां, लाइमलाइट से दूर रहता है परिवार

दोनों को घर आगमन तब हुआ जब दोनों की पहली बेटी अग्रता शर्मा का जन्म हुआ। आपको बता दें कि इस कपल को शादी से दो बेटियां है। इनकी छोटी बेटी का नाम कुहू है, जबकि अग्रता यूनाइडेट किंगडम के स्कूल से पढ़ाई कर रही हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+