17 साल की कॉलेज गर्ल को दिल दे बैठा था भाजपा का ये दिग्गज, होने वाली पत्नी से कहा था- 'मैं एक दिन बनूंगा CM'
CM Himanta Biswa Sarma Love Story News: 'वैलेंटाइन वीक' में हम आपको देश के चुनिंदा लोगों की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी से रूबरू करा रहे हैं। आज इस कड़ी में बात करेंगे उस दिग्गज नेता की, जो अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं और बड़े से बड़े मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं।

जी हां, आपने सही समझा, यहां बात हो रही है असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की, जो कि अपनी टिप्पणी की वजह से अक्सर विपक्ष के भी निशाने पर रहते हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस के साथ अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले बिस्वा इस वक्त असम राज्य के ही नहीं देश के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं।
साल 2021 में जब इन्होंने असम के मुखिया की कमान संभाली थी तो शपथ ग्रहण के दौरान इनकी पत्नी रिनिकी भुइयां ने इनके बारे में बेहद ही दिलचस्प बातें बताई थी , जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।
पीटीआई से बात करते हुए सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां ने अपनी और सीएम की प्रेम कहानी के बारे में बताया था। दोनों की पहली मुलाकात कॉटन कॉलेज में हुई थी, तब सरमा की उम्र 22 साल और रिनिकी की उम्र 17 साल थी। दोनों ने पहली ही मुलाकात में एक-दूसरे से दोस्ती कर ली थी जो कि आगे चलकर प्यार में बदल गई।
रिनिकी भुइयां ने कहा कि 'एक दिन मैंने हिमंत से कहा कि अब हमारे रिश्ते के बारे में हमारे परिवार वालों को पता हो जाना चाहिए।' तो इस पर हिमंत ने कहा कि 'हां बिल्कुल, जाओ अपनी फैमिली को मेरे बारे में बता दो।' तब रिनिकी भुइयां ने उनसे पूछा था कि लेकिन 'मैं अपनी मां को तुम्हारे भविष्य को लेकर क्या बताऊंगी?' इस पर हिमंत ने कहा था कि 'उन्हें कह दो मैं असम का मुख्यमंत्री बनूंगा।'
गजब है हिमंत बिस्वा सरमा की प्रेम कहानी
रिनिकी ने कहा कि 'तब मुझे ये नहीं पता था कि एक दिन जरूर ये बात सही हो जाएगी। लेकिन उनकी बातें सुनने के बाद मुझे लगा कि ये इंसान अपने लक्ष्य और अपनी लाइफ को लेकर कितना क्लीयर है, अगर मैं इसे लाइफ पार्टनर चुनती हूं तो कोई गलती नहीं करूंगी।' तो ऐसी है हिमंत बिस्वा सरमा की प्रेम कहानी।
मीडिया हाउस प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट की प्रबंध निदेशक
आपको बता दें कि बेइंतहा खूबसूरती की मालकिन रिनिकी एमीडिया हाउस प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट की प्रबंध निदेशक हैं। वो Beauty with Brain कहलाती हैं। वो उद्योगपति जादव चंद्र भुइयां की बेटी हैं और राजनीति विज्ञान और लॉ में स्नातक हैं। सियासी गलियारे का ये हॉट कपल अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत खुश हैं और इस कपल को दो बच्चे (बेटा नंदिल बिस्वा सरमा और बेटी सुकन्या सरमा) हैं।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा!












Click it and Unblock the Notifications