वडोदरा: 8 घंटे की सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने झुलस चुके प्राइवेट पार्ट को बचाया

वडोदरा:वडोदरा में आठ घंटे तक चली सर्जरी के बाद डॉक्टरों की एक टीम ने ऐसा कमाल किया है जिसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है। दरअसल मध्य प्रदेश के रहने वाले एक शख्स को 9 साल की उम्र में 11 केवी लाइन से करंट लगने के बाद शरीर कई जगह झुलस गया था। इस हादसे में शख्स का पेनिस (लिंग) भी बुरी तरह से झुलस गया। ये वो समय था जब वो मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के एक छोटे से गांव में रहता था।

टॉयलेट जाने से बचता था शख्स

टॉयलेट जाने से बचता था शख्स

जैसे-जैसे शख्स की उम्र बढ़ती गई उसको परेशानी होने लगी। यहां तक की स्कूल में वो बच्चों के साथ टॉयलेट जाने से बचता था ताकि कोई उसे देख न लें। यहां तक की गांव के कई लोग जो सच्चाई नहीं जानते थे वो उसे किन्नर समझने लगे थे। उम्र बढ़ने के साथ-साथ शख्स के परिजन इस बात को लेकर चिंतित रहते थे कि उसकी जिंदगी पटरी पर कैसे लौटेगी। लेकिन वडोदरा के डॉक्टरों ने अब रमेश की जिंदगी को पहले से ज्यादा खुशनुमा बना दिया है।

8 घंटे तक चला ऑपरेशन

8 घंटे तक चला ऑपरेशन

वडोदरा में 8 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने शख्स के पेनिस को फिर से बना दिया। सर्जरी करने वाले डॉक्टरों में से एक और प्लास्टिक सर्जन डॉ सौम्य नायक ने कहा कि हमने रमेश के हाथ के टिशूज से माइक्रोवैस्कुलर पीनाइल रीकंस्ट्रक्सन के जरिए पेनिस का पुननिर्माण किया है। सर्जन ने कहा कि हमने उसके हाथ के अलगे हिस्से से टिशू निकाले और ट्यूब टेक्निक के जरिए पेनिस को दोबारा बना दिया है।सर्जन ने कहा कि एक धमनी और दो शिराओं समेत खून का संचार करने वाली तीन नसों को जोड़ा गया है। जिससे उसकी संवेदनशीलता बहाल हो सके।

सर्जिकल माइक्रोस्कोप के जरिए हुई सर्जरी

सर्जिकल माइक्रोस्कोप के जरिए हुई सर्जरी

डॉक्टरों की टीम ने सर्जिकल माइक्रोस्कोप के जरिए इस पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया है। डॉक्टरों ने कहा कि पेनिस संवेदनशीलता का अनुभव होने के बाद शख्स को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। हालांकि पेनिस को पूरी तरह से ठीक होने के लिए डेढ़ साल पर दूसरे स्टेज की सर्जरी की जाएगी जिसके बाद मरीज का लिंग पूरी तरह से काम करने लगेगा। वहीं शख्स जिसका नाम हम आपको नहीं बता सकते हैं ने कहा कि पेनिस झुलस जाने की वजह से मुझे बहुत दिक्कत होती थी यहां तक की रोजमर्रा की जिंदगी में भी मुझे शर्मिंदगी उठानी पड़ती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+