#Natarajan: एम.नटराजन का निधन, जिनके कारण हुई थी शशिकला और जयललिता की दोस्ती
Recommended Video

चेन्नई। आज एक दुखद खबर तमिलनाडु से आई है, जिसका असर राज्य की सियासत पर होगा या नहीं ये तो वक्त बताएगा लेकिन इसमें किसी को शक नहीं कि ये खबर अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमक) से निष्कासित नेता वी.के. शशिकला के लिए किसी वज्रपात से कम नहीं है। आपको बता दें कि वी.के. शशिकला के पति एम.नटराजन का मंगलवार आधी रात निधन हो गया, उन्होंने ग्लेनइग्लस ग्लोबल हेल्थ सिटी अस्पताल आखिरी सांस ली। पिछले साल ही नटराजन की किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी की गई थी। रविवार को उनकी हालत खराब हुई थी जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, वो 76 साल के थे।

शशिकला इस वक्त जेल में हैं...
आपको बता दें शशिकला इस वक्त आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में सजा काट रही हैं, ऐसे में उनके हमसफर का साथ छोड़कर दुनिया को अलविदा कहना, उनके लिए गहरा सदमा है। शशिकला और पूर्व सीएम जयललिता की मित्रता के कसीदे पूरा तमिलनाडु पढ़ता है लेकिन आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि दोनों की मित्रता शशिकला के पति एम.नटराजन की वजह से ही हुई थी।

नटराजन के कारण हुई थी जयललिता-शशिकला की मुलाकात
दरअसल तंजौर जिले के मनारगुड़ी में जन्मी शशिकला नटराजन को बचपन से ही फिल्में देखने का काफी शौक था, इसी कारण उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी, जयललिता उस वक्त की टॉप की हिरोईन थीं, फिल्म, हिरोईन और शौक ही उन्हें जयललिता के करीब ले आया था। पैसे कमाने के लिए शशिकला एक वीडियो शॉप चलाती थीं, शशिकला की शादी तमिलनाडु की सरकार में पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर नटराजन से हुई थी। पति नटराजन कडलोर जिले के डीएम वीएस चंद्रलेखा के साथ थे। चंद्रलेखा तमिलनाडु के तत्कालीन सीएम एमजीआर के करीब थीं और एमजीआर अपनी सहअभिनेत्री जयललिता के काफी करीबी थे।

शशिकला और जयललिता की मुलाकात
बस इसी के चलते शशिकला और जयललिता की मुलाकात हुई, ये मुलाकात गहरी मित्रता में बदल गई और आलम ये हुआ कि शशिकला, जयललिता के घर पर ही रहने लगीं। धीरे-धीरे शशिकला का पूरा परिवार भी जयललिता के घर पर ही शिफ्ट हो गया।

ये मुलाकात गहरी मित्रता में बदल गई...
इसके बाद शशिकला का कद बढ़ता गया और वे ही तय करतीं कि अम्मा क्या करें या ना करें। ये मित्रता कितनी गहरी थी इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जयललिता के अंतिम संस्कार की सारी रस्में शशिकला ने निभाई थी।
-
Kerala Election 2026: LDF का ‘मास्टर प्लान’ जारी, घोषणापत्र में गरीबी खत्म करने से रोजगार तक किए 10 बड़े ऐलान -
Lok Sabha Polls 2029 को लेकर शिवसेना का प्लान तैयार, एकनाथ शिंदे के बेटे को बड़ी कमान, 48 चीफ कोऑर्डिनेटर कौन? -
Udhayanidhi Stalin Net Worth: चेपॉक से चुनावी मैदान में उदयनिधि स्टालिन, कितनी है तमिलनाडु के डिप्टी CM की संप -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
'Goa में AAP को मौका दें, 1 महीने में बिजली FREE कर देंगे', Arvind Kejriwal का तगड़ा वादा -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर?












Click it and Unblock the Notifications