#Rajinikanth: स्वामी दयानंद आश्रम में संतों से मिले रजनीकांत, देखें तस्वीरें..

ऋषिकेश। इन दिनों तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाने अभिनेता रजनीकांत अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर हैं, जिसके तहत वो अभी ऋषिकेश में स्वामी दयानंद आश्रम में वक्त व्यतीत कर रहे हैं। इसी आश्रम में उन्होंने आज संतों से मुलाकात की है। उनकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हैं। आपको बता दें कि मंगलवार को अचानक रजनीकांत ऋषिकेश पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने दिवंगत गुरु दयानंद गिरी के प्रतिमा की पूजा अर्चना की थी। वो यहां दो दिन रहेंगे।

रजनीकांत की यात्रा 15 दिनों की है ....

रजनीकांत की यात्रा 15 दिनों की है ....

आपको बता दें कि सियासत की दहलीज पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे रजनीकांत इन दिनों पूरी तरह से आध्यात्म में रंगे नजर आ रहे हैं। अपनी इस यात्रा के बारे में बताते हुए खुद रजनीकांत ने चेन्नई एयरपोर्ट पर कहा था कि उनकी यात्रा 15 दिनों की होगी और वो इस यात्रा के दौरान पूरी तरह से देश-दुनिया को भूल जाना चाहते है।

शिवखोड़ी मंदिर में जाकर भागवान भोलेनाथ के दर्शन

शिवखोड़ी मंदिर में जाकर भागवान भोलेनाथ के दर्शन

इससे पहले रविवार को रजनीकांत जम्मू-कश्मीर के जिला रियासी में प्रसिद्ध शिवखोड़ी मंदिर में जाकर भागवान भोलेनाथ के दर्शन किए थे। वो शनिवार को ही पालमपुर के पास कंडबाड़ी में अमर ज्योति आश्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने गुरू महावतपुर अमर ज्योति जी महाराज के आश्रम में ध्यान व योग की साधना की थी।

 योग साधना

योग साधना

आपको बता दें कि रजनीकांत हर साल हिमालय में आकर ध्यान योग साधना करते रहे हैं लेकिन इस बार उनकी यह यात्रा खास है। चूंकि वापस लौटते ही वह अपने प्रदेश में अपनी सियासी पारी शुरू करेंगे।

राजनीतिक पार्टी की शुरुआत

मालूम हो कि यात्रा से पहले रजनीकांत ने एक भाषण के दौरान कहा था कि तमिलनाडु की राजनीति में लीडरशिप का अभाव है और इसी जगह को पूरा करने के लिए उन्होंने राजनीतिक पार्टी की शुरुआत की है,वो राज्य की जनता के लिए ही राजनीति में आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+