सब-इंस्पेक्टर गगनदीप ने बताया, क्यों मुस्लिम युवक को बचाने के लिए भीड़ से भिड़े

देहरादून। चार दिन पहले नैनीताल के रामनगर में एक मुस्लिम युवक को बचाने के लिए अकेले भीड़ से भिड़ जाने वाले उत्तराखंड पुलिस में सब-इसंपेक्टर गगनदीप सिंह ने कहा है कि वो सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे थे। रामनगर पुलिस स्टेशन में तैनात 28 साल के गगनदीप ने कहा कि ड्यूटी पर होते हुए एक पुलिसवाला युवक को भीड़ से नहीं बचाएगा तो भला कौन बचाएगा। उन्होंने कहा कि मैं अपनी ड्यूटी कर रहा था, मैं भीड़ को एक युवक को नुकसान पहुंचाने की इजाजत कैसे दे सकता था।

गगनदीप ने बताया क्या हुआ था

गगनदीप ने बताया क्या हुआ था

गगनदीप सिंह ने बताया कि कपल (इसमें लड़की हिन्दू थी, जिसके चलते हिन्दू संगठनों ने युवक पर हमला किया) रामनगर के गिरजा मंदिर के पास नदी किनारे बैठा था, तभी भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। ये 22 मई की दिन के 12 बजे की घटना है। मंदिर में लोगों की भीड़ थी, इसलिए गगनदीप की ड्यूटी यहीं लगी थी। वो बताते हैं कि उनसे करीब 50 मीचर दूर एक 24 साल के मुस्लिम युवक को लोग खींच रहे हैं और चिल्ला रहे हैं। गगनदीप ने जाकर युवक को बताया, इस दौरान उनको भीड़ के गुस्सा का सामना भी करना पड़ा लेकिन वो अकेले ही सबसे भिड़ गए और युवक और युवती दोनों को थाने लाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद गगनदीप हीरो बने हुए हैं।

दोनों बालिग थे, हमने उन्हें घर छोड़ा

दोनों बालिग थे, हमने उन्हें घर छोड़ा

गगनदीप सिंह ने बताया कि हमने थाने लाकर दोनों से पूछताछ की। लड़का-लड़की दोनों बालिग थे और अपनी मर्जी से बैठे थे। हमने पुलिस सुरक्षा में दोनों को घर छुड़वाया। पुलिस डिपार्टमेंट ने गगनदीप सिंह को 2500 रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

युवक की जान बचाते हुए सब-इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। भीड़ युवक को पीटने को कोशिश कर रही है, लेकिन इंस्पेक्टर ने युवक को बचाया। लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+