आईपीएस अशोक कुमार होंगे उत्तराखंड के नए डीजीपी

देहरादून। उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार उत्तराखंड के अगले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) होंगे। शुक्रवार को शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। राज्यपाल की मंजूरी के बाद शुक्रवार को उनकी पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वह मौजूदा पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी का स्थान लेंगे। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी का कार्यकाल आगामी 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

Uttarakhand Police DG (Law and Order) Ashok Kumar to be the new DGP of the state
शुक्रवार को शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। 1989 बैच के आईपीएस अफसर अशोक कुमार वर्तमान में पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) का दायित्व देख रहे हैं। इस पदोन्नति के लिए डीजीपी रैंक के उत्तराखंड कैडर के तीन आईपीएस अफसरों के नामों को पैनल के लिए भेजा गया था। बात दें कि, 12 नवंबर को संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली ने उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक चुनने के लिए पैनल तैयार किया था।

आईपीएस अशोक कुमार का जन्म नवंबर 1964 में हरियाणा के गांव में हुआ। उन्होंने गांव के ही स्कूल से प्राथमिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद आईटी से बीटेक और एमटेक किया। वे 1989 में आईपीएस बने। इलाहाबाद अलीगढ़, हरिद्वार, शाहजहांपुर, मैनपुरी, नैनीताल, रामपुर, मथुरा, देहरादून में गढ़वाल परिक्षेत्र और कुमाऊं के आईजी रहे। इसके साथ ही वे आईटीबीपी के एडीजी भी रहे।

वह उत्तराखंड के 11वें पुलिस महानिदेशक होंगे। शुक्रवार देर शाम सचिव गृह नितेश कुमार झा ने इस संबंध में आदेश जारी किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+