बाढ़ के कारण उत्तराखंड बेहाल, अब तक कई मौत, कई बेघर
देहरादून। इन दिनों उत्तराखंड बाढ़ की चपटे में हैं। भारी बारिश के कारण वहां के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो अब तक बाढ़ के कारण करीब 10 से ज्यादा लोग मौत के शिकार हो गये हैं और काफी लोग बेघर।
हालांकि अभी तक इस बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। बाढ़ का प्रकोप सबसे ज्यादा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में देखने को मिल रहा है। इसले अलावा हरिद्वार के भी कुछ इलाके जलमग्न है।
24 घंटे में नैनीताल, अलमोड़ा, चंपावत, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी और पौड़ी ज़िले में भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश की आशंका को देखथे हुए नदियों के आस पास रहने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications