हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 6 विधानसभा सीटों की EVM सील करने का आदेश
हाई कोर्ट ने कहा है कि 48 घंटे के भीतर सभी ईवीएम सील कर दिए जाएं। सभी राजनीतिक दलों से 6 हफ्ते के भीतर जवाब मांगा गया है।
नई दिल्ली। उत्तराखंड के 6 विधानसभा सीटों के ईवीएम सील किए जाएंगे। हाई कोर्ट ने राज्य के 6 और विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम सील करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने कहा है कि 48 घंटे के भीतर सभी ईवीएम सील कर दिए जाएं। सभी राजनीतिक दलों से 6 हफ्ते के भीतर जवाब मांगा गया है।

नैनीताल हाईकोर्ट ने मसूरी, राजपुर, रायपुर, रानीपुर, हरिद्वार देहात और प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम सील करने का आदेश दिया है। यह आदेश जस्टिस सर्वेश कुमार गुप्ता ने दिया। इससे पहले विकासनगर विधानसभा के सभी ईवीएम सील करने का आदेश दिया गया था। कांग्रेस उम्मीदवार नवप्रभात की याचिका पर हाई कोर्ट ने यह आदेश दिया था।
विकासनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नवप्रभात हार गए थे। इस सीट पर बीजेपी के मुन्ना सिंह जीते थे। इसके बाद नवप्रभात ने ईवीएम को लेकर शिकायत की थी। हाई कोर्ट ने पहले चुनाव आयोग और बीजेपी प्रत्याशी को नोटिस भी भेजा था।
आपको बता दें कि उत्तराखंड विधान सभा चुनाव परिणाम के बाद सूबे के पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी ईवीएम को लेकर सवाल उठाया था।












Click it and Unblock the Notifications