उत्तराखंड: भूकंप के दो झटकों से कांप उठा पिथौरागढ़, दहशत में लोग निकले घरों से बाहर
देहरादून। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक पहला झटका करीब 12:38 मिनट पर आया। इसके बाद 12:45 बजे दोबारा झटके महसूस किए गए। इस बार झटके तेज थे।

हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि भूकंप केवल एक बार ही महसूस हुआ लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक दो बार झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5 मैग्नीट्यूड थी। वहीं इसका केंद्र नेपाल था। इसकी गहराई 10 किमी तक थी।












Click it and Unblock the Notifications