Ripped Jeans पर बोली कंगना रनौत- 'ऐसी जींस पहनने वाले युवा भिखारी' की तरह लगते हैं'

नई दिल्‍ली: उत्तराखंड के नव नियुक्‍त मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने बयानों के कारण लागातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। राम तीरथ सिंह ने युवतियों के फटी जींस पहनने पर आपत्ति जताते हुए युवाओं के संस्‍कारों की दुहाई दी थी। रामतीरथ ने कहा था फटी जींस पहनने वाली महिलाएं अपने बच्चों को क्या संस्कार देंगी। जिसके बाद से उत्‍तराखंड के सीएम तीरथ सिंह की जमकर आलोचना हो रही है और महिलाएं उनको जमकर जवाब दे रही हैं और तो और रामतीरथ अपने इस बयान पर ट्वीटर पर #RippedJeansTwitter से ट्रेड भी हो रहे हैं। वहीं कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा की फटी जींस पर भारतीय परंपरा की दोहाई देने के बाद ट्रोल होने वाली कंगना रनौत ने इस मुद्दे पर महिलाओं का साथ देने के बजाए युवाओं को एक सलाह दे डाली और साथ ही अपनी तारीफ भी की।

कंगना रनौत बोली- 'Coolness मेरे जैसी हो नहीं तो ऐसी जींस...

कंगना रनौत बोली- 'Coolness मेरे जैसी हो नहीं तो ऐसी जींस...

कंगना रनौत ने ट्रेड हो रहे RippedJeans पर ट्वीट करते युवाओं को सजेस्‍ट किया कि अगर RippedJeans पहननी है तो उनके जैसा कूलनेस और स्‍टाइल होना चाहिए। अगर Coolness मेरे जैसी हो नहीं तो ऐसी जींस बिलकुल नहीं पहननी चाहिए। कंगना रनौत ने फटी जींस पहनने वालों पर कमेंट करते हुए कहा कि ऐसी जींस पहनने वाले ज्‍यादातर युवा 'पेरेंट्स से पैसे न म‍िलने पर बेघर भिखारी' की तरह लगते हैं।

कंगना रनौत ने शेयर की फटी जींस वाली अपनी कई फोटो

कंगना रनौत ने शेयर की फटी जींस वाली अपनी कई फोटो

कंगना रनौत ने इस पोस्‍ट के साथ अपनी र‍िप्‍ड जींस पहने कुछ फोटो भी शेयर किया है। कंगना ने लिखा कि जब तक मेरी तरह कुलनेस लुक न हो तब तक रिप्‍ड जींस नहीं पहननी चाहिए। उन्‍होंने लिखा ऐसी जींस पहनने वाले ज्‍यादातर आजकल के युवा गरीब जैसे ही लगते हैं...।

कंगना रनौत इससे पहले भी कर चुकी हैं अपनी तारीफ

कंगना रनौत इससे पहले भी कर चुकी हैं अपनी तारीफ

ये पहला मौका नहीं है जब कंगना रनौत ने अपनी तारीफ में कसीदे पढ़े हैं इससे पहले वो अपनी तुलना ऑस्‍कर व‍िन‍िंग एक्‍ट्रेस मेर‍िल स्‍ट्रीप से कर चुकी हैं. इसके अलावा खुद को टॉम क्रूज से बेहतर स्‍टंट करने वाला बता चुकी हैं। कंगना रनौत के इस ट्वीट पर यूसर्ज जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा अपने मुंह मिया मिट्ठू बन रही कंगना। वहीं कुछ फैंस तारीफ कर रहे कि आप जैसा कोई नहीं।

https://hindi.oneindia.com/photos/ileana-d-cruz-hot-sexy-pictures-oi60133.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+