उत्तराखंड निकाय चुनाव के नतीजे: भाजपा-कांग्रेस के मुकाबले में निर्दलीयों ने दिखाया दम

देहरादून। उत्तराखंड के 84 नगर निकायों के 1148 पदों के लिए हुए मतदान की आज (मंगलवार) गिनती हो रही है। उत्तराखंड में रविवार को सात नगर निगम सहित 84 निकायों के लिए वोट डाले गए थे। नतीजों में भाजपा बढ़त बना रही है। भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला माना जा रहा था लेकिन मंगलवार दोपहर तक आए नतीजों में निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी ताकत दिखा रहे हैं। शाम होने तक ज्यादातर जगहों पर गिनती जारी है।

भाजपा को बढ़त

भाजपा को बढ़त

उत्तराखंड के निकाय चुनाव के जो नतीजों अभी तक आए हैं, उनमें बीजेपी बढ़त बनाते हुए दिखाई दे रही है। अब तक घोषित नगर पालिका सीटों में से बीजेपी 4, कांग्रेस 4, निर्दलीय 6 सीट जीत चुके थे। जबकि घोषित नगर पंचायतों में बीजेपी को 10, कांग्रेस को 4 और निर्दलियों को 3 सीटें मिली हैं।

वार्ड पर निर्दलीयों को कब्जा

वार्ड पर निर्दलीयों को कब्जा

पार्षद की बीजेपी 93 सीटें, कांग्रेस 55 और निर्दलीय 238 सीटें जीत चुके हैं। नगर पालिका नगर पंचायत अध्यक्ष के चार पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है और 4 पर निर्दलीय जीते हैं। 7 अध्यक्ष के पदों पर बीजेपी आगे चल रही हैं।

इस बार ईवीएम का प्रयोग नहीं

इस बार ईवीएम का प्रयोग नहीं

इस बार उत्तराखंड में मतपत्रों से चुनाव हुए हैं। 2013 के चुनाव में चार नगर निगमों में ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था। रविवार को पूरे प्रदेश में 69.79 प्रतिशत मतदान हुआ है। रविवार को सात नगर निगम, 39 नगर पालिका परिषदों और 38 नगर पंचायतों में चुनाव कराए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+