UP सरकार के मंत्री ने तोहफे में बांट दी लेडीज अंडरगारमेंट्स, जमकर उड़ाया मजाक
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्रा की शर्मसार कर देने वाली करतूत सामने आई है। होली मिलन समारोह के नाम पर सपा सरकार के मंत्री ने शर्मनाक करतूत की। सबको चकित करते हुए सपा सरकार के मंत्री ने लेडिज अंडरगार्मेंट्स बांट दिए। विजय मिश्रा ने भरी सभा में राज्य कर्मचारियों को लेडीज अंडरगारमेंट्स बांटें और जमकर मजाक उड़ाया।

मौका होली मिलन समारोह का था। समारोह में 10 ऐसे लोगों का चुनाव किया गया जिन्हें मंत्री जी की ओर से तोहफा दिया जाना था। टोकन के द्वारा उन दस लोगों चुना गया, जिसे मंत्री जी ने तोहफा दिया। तोहफे के पैकेट से महिलाओं के इस्तेमाल की चीजें निकली।
समारोह के दौरान ही राज्य कर्मचारियों ने गिफ्ट खोल दिए। पैकेट से कागज, नैपकीन, लिपस्टिक, चूड़ी और लेडीज अंडरगारमेंट्स निकलें। लोगों ने समारोह में ही पैकेट फाड़ दिए और लेडिज अंडरगार्मेंट्स उछालने लगे। आपको बता दें कि इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। लोग इस घटना को लेकर सपा सरकार को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications