UP Lok Sabha Chunav: '4 जून के बाद बहुत कुछ होने वाला है': पीएम मोदी का INDIA ब्लॉक को लेकर बड़ा दावा

Uttar Pradesh Lok Sabha Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी इंडिया ब्लॉक और उसके नेताओं राहुल गांधी और अखिलेश यादव का बिना नाम लिए जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने यूपी के प्रतापगढ़ में कहा कि 4 जून को मोदी सरकार तो फिर से बनेगी ही, विपक्षी इंडिया ब्लॉक बिखर जाएगा।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उनकी सरकार आने पर महिलाओं के बैंक खातों में 'खटाखट-खटाखट' पैसे आने वाले दावे को ही अपना हथियार बनाया है।

narendra modi

शहजादों के लिए विकास गिल्ली-डंडे का खेल है- पीएम मोदी
प्रतापगढ़ में बीजेपी उम्मीदवार संगम लाल गुप्ता के समर्थन में रैली के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता और सपा चीफ पर जोरदार तंज कसे हैं। उन्होंने कहा, 'सपा और कांग्रेस के शहजादों के लिए राष्ट्र का विकास गिल्ली-डंडे की खेल की तरह है। महलों में पैदा होने वाले इन शहजादों को न तो कड़ी मेहनत करने की आदत है और न ही नतीजे लाने से।'

इसे भी पढ़ें- क्या ममता बनर्जी को बंगाल में जीत पर शक होने लगा है? INDIA ब्लॉक को बाहर से समर्थन की क्यों कहने लगीं बात

पीएम मोदी का राहुल पर 'खटाखट-खटाखट' वाला वार
उन्होंने कहा, 'इसलिए वे कहते हैं कि देश का विकास अपने ही हो जाएगा। कोई पूछे कैसे होगा तो वे कहेंगे- खटाखट-खटाखट। भारत आत्मनिर्भर बन जाएगा- कोई पूछे कैसे खटाखट-खटाखट। नए हाइवे अपने ही बन जाएंगे- लेकिन कैसे- खटाखट-खटाखट। देश से गरीबी दूर हो जाएगी- कैसे हो जाएगी, तो खटाखट-खटाखट।'

अमेठी से गए, रायबरेली से भी जाएंगे- राहुल पर पीएम मोदी को जोरदार हमला
पीएम मोदी ने राहुल गांधी के अमेठी की जगह रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा, 'अरे कोई इनके दिमाग को भी जरा बता दो कि अब रायबरेली की जनता भी खटाखट, खटाखट, खटाखट भेजेगी घर। अमेठी से गए, रायबरेली से भी जाएंगे। देश चलाना सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए बच्चों का खेल नहीं है। आपसे नहीं हो पाएगा।'

4 जून के बाद इंडी गठबंधन टूटकर बिखर जाएगा- प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 4 जून को मोदी सरकार बनेगी ये तो आपको पता है और भी बहुत कुछ होगा। उन्होंने कहा, 'ये इंडी गठबंधन टूटकर के बिखर जाएगा...खटाखट-खटाखट। पराजय के बाद बलि के बकरे को खोजा जाएगा, खटाखट खटाखट। और शहजादे, चाहे वो लखनऊ वाले शहजादे हों या दिल्ली वाले ये शहजादे गर्मी की छुट्टियों पर विदेश निकल जाएंगे, खटाखट खटाखट। किसी ने मुझे कहा कि शायद वे टिकट बुक कराने की सूचना भी दे दिए हैं।'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'ये खटाखट खटाखट भाग जाएंगे। हमहीं रह जाएंगे। हम और आप रह जाएंगे। देशवासी रह जाएंगे। '

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+