शादी में दोस्‍त की साली की खूबसूरती देख फिदा हो गया पति, 5 दिन बाद ही कर दी पत्‍नी की हत्‍या

नोएडा। यूपी के नोएडा से सटे जेवर के गांव थोरा में तीन माह पहले हुई एक महिला की हत्‍या की गुत्‍थी पुलिस ने अब सुलाझा ली है। पुलिस ने हत्‍या के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार किया है। हत्‍याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि महिला के पति का दिल किसी और पर आ गया था और उसी एक तरफा प्‍यार को पाने के लिए उसके पत्‍नी की हत्‍या कर दी थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया सुआं बरामद कर लिया है।

8 मार्च को राजेंद्री का शव जंगल से हुआ था बरामद

8 मार्च को राजेंद्री का शव जंगल से हुआ था बरामद

जेवर कोतवाली के प्रभारी सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि गांव थोरा में 8 मार्च को राजेंद्री नामक महिला का शव जंगल इलाके में पड़ा मिला था। महिला के लिए पति राकेश ने बताया कि किसी जंगली जानवर ने उसकी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब महिला के मायकेवाले और गांव की अन्य महिलाओं ने राजेंद्री का शव देखा तो उन्हें हत्या का शक हुआ। उसके बाद पति राकेश ने अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए जेवर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस को हत्या का शक पति पर गया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने हत्या की बात कबूल की।

दोस्‍त की साली पर आ गया था दिल

दोस्‍त की साली पर आ गया था दिल

पुलिस ने बताया कि राकेश बीते 3 मार्च को बुलंदशहर में अपने दोस्‍त की बेटी की शादी में गया था। वहां उसकी नजर दोस्‍त की साली पर पर गई। वो गाजियाबाद में रहती है। वह उसकी खूबसूरती पर फिदा हो गया। दोस्त की साली डेढ़ साल से अपने पति से किसी कारण अलग रह रही थी। राकेश को वह महिला पसंद आ गई और वह किसी भी कीमत पर उसे पाना चाहता था। राकेश शादीशुदा था। ऐसे में उसने सोचा की अगर उसकी पत्नी की मौत हो जाती है, तो वह दोस्त की साली से शादी कर सकता है।

बहाना बनाकर जंगल भेजा

बहाना बनाकर जंगल भेजा

पूछताछ में पता चला कि इसके बाद आरोपित राकेश ने अपनी पति की हत्या का प्लान बनाया। उसी प्लान के तहत उसने अपनी पत्नी को 8 मार्च को जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने भेज दिया। कुछ देर बाद वह भी वहां पहुंचा। आरोप है कि जंगल में उसने अपनी पत्नी पर बर्फ तोड़ने वाले सुआं से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को आरोपित को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया सुआं बरामद कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+