उत्तर प्रदेश सरकार आवेदनकर्ताओं को मोबाइल पर देगी हज यात्रा से जुड़ी जानकारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हज 2021 पर जाने वाले जायरीनों को बड़ी राहत दी है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल नंदी ने निर्देश दिया है कि जायरीनों को हज से जुड़ी सभी जानकारियां एवं हज यात्रा की फ्लाइट की सूचना उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए। प्रदेश के सभी 560 अनुदानित मदरसों पर ई-फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां से हज आवेदनकर्ता निशुल्क आवेदन कर सकेंगे। इससे हज पर जाने के लिए आवेदनकर्ताओं को आवेदन करने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। हज 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार हज यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार संवेदनशील है। हज यात्रा की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी जिलों में संचालित 560 अनुदानित मदरसों में हज फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार हज यात्रियों को निशुल्क आवेदन करने की सुविधा सुलभ कराई गई है।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से राज्य हज समिति मुख्यालय पर भी यह ई-फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित किया गया है। हज कार्यालय से आवेदन हेतु संपर्क करने वाले इच्छुक व्यक्ति अब निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हज यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा उपलब्ध कराए जाने और हज के प्रचार प्रसार के लिए पहली बार यात्रा से संबंधित जानकारी देने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कैलेंडर और डायरी छपवा कर सभी जिलों में ई-फैसिलिटेशन सेंटर तथा हज प्रशिक्षण से जुड़े लोगों को इसे निशुल्क प्रदान की गई है। इससे आवेदन करने वाले व्यक्तियों को सभी जरूरी सूचनाएं समय पर घर बैठे SMS के माध्यम से मिल सकेंगी।
अपडेट की गई हज की वेबसाइट
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की वेबसाइट को और अधिक हज यात्रियों की सुविधा के लिए उच्चीकृत कराया जा रहा है। इसके साथ ही यात्रियों को प्रशिक्षित करने के लिए जनपदों में हज यात्रा से जुड़े जानकार व्यक्तियों को हज कमेटी ऑफ मुंबई से प्रशिक्षण प्राप्त करा कर जिलों में यात्रियों को प्रशिक्षित करने की व्यवस्था भी की गई है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications