VIDEO: 'हनुमान' बने शख्स की मंच पर मौत, रामलीला में डांस करते गिरा, फिर उठ ना पाया

VIDEO: 'हनुमान' बने शख्स की मंच पर मौत, रामलीला में डांस करते गिरा, फिर उठ ना पाया

मैनपुरी, 03 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में नवरात्री के दौरान चल रहे रामलीला में हनुमान का किरदार निभा रहे शख्स की अचानक मौत हो गई। रामलीला के दौरान मंच पर हनुमान बने शख्स अचानक गिर गए और फिर वह उठ नहीं पाए। उसी वक्त उनकी मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान बने शख्स जब मंच से डांस करते-करते नीचे गिए गए तो बेहोशी की हालत में उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया। जहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक की वजह से हुई 'हनुमान' की मौत

हार्ट अटैक की वजह से हुई 'हनुमान' की मौत

डॉक्टरों ने हनुमान बने शख्स की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। हार्ट अटैक से जिस शख्स की मौत हुई है, उनकी पहचान 55 वर्षीय रामस्वरूप के रूप में हुई है। 55 साल के रामस्वरूप सलेमपुर गांव के रहने वाले थे।

कैसे अचानक मंच से गिरे हनुमान बने शख्स

कैसे अचानक मंच से गिरे हनुमान बने शख्स

बताया जा रहा है कि खागा तहसील के सलेमपुर गांव में नवरात्री के दौरान रामलीला का मंचन हो रहा है। कई कलाकार मंच पर प्रदर्शन कर रहे थे। मंच पर हनुमान बने शख्स रामस्वरूप डांस कर रहे थे। अचानक वह मंच पर बैठने लगे, लेकिन इससे पहले कि वह मंच पर बैठते, वह अचानक गिर गए और अस्पताल जाने के बाद उनकी मौत हो गई।

डांस करते-करते होने लगी थी घबराहट

डांस करते-करते होने लगी थी घबराहट

दैनिक भास्कर के मुताबिक हनुमान का किरदार निभाते वक्त रामस्वरूप को घबराहट महसूस हो रही थी, इसलिए वह मंच पर बैठने लगे थे। लेकिन वह खुद को संभाल नहीं पा रहे थे और नीचे गिर गए। आसपास के लोग उन्हें बेहोशी की हालत में देख, घबरा गए थे। ऐसा पहली बार नहीं है, जब रामलीला के दौरान किसी शख्स की मौत हुई है।

मैनपुरी में भी हनुमान का रोल निभा रहे शख्स की हुई थी मौत

मैनपुरी में भी हनुमान का रोल निभा रहे शख्स की हुई थी मौत

कुछ वक्त पहले मैनपुरी में गणेशोत्सव में भी हनुमान का रोल निभा रहे शख्स की मौत मंच पर प्रदर्शन के दौरान हो गई थी। शरुआत में मंच पर देख रहे लोगों को लगा कि शख्स नाटक कर रहा है। लेकिन कुछ मिनटों तक जब शख्स नीचे से नहीं उठा तो लोग देखने के लिए मंच पर पहुंचे। तो लोगों ने देखा कि शख्स बेहोश हो गए हैं। उसे फिर अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों का मानना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+