यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने की अमित शाह से मुलाकात, जेपी नड्डा पीएम मोदी से मिले

नई दिल्ली, 10 जून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुचे हैं। योगी आदित्यनाथ लखनऊ से दिल्ली में यूपी सदन आए और वहां से फिर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर पहुंचे। यहां दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई है। गुरुवार शाम को करीब तीन घंटे तक योगी आदित्यनाथ अमित शाह के घर पर रुके। योगी आदित्यनाथ इसके बाद कल यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। योगी आदित्यनाथ की बीजेपी अध्यक्ष, गृहमंत्री और प्रधानमंत्री से मुलाकात क्यों हो रही है, इसको लेकर अभी जानकारी नहीं दी गई है। एक और योगी आदित्यनाथ की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई तो वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम नरेंद्र मोदी के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की है।

Recommended Video

    UP में सियासी हलचल के बीच Amit Shah से मिले CM Yogi, कल PM Modi से मिलेंगे | वनइंडिया हिंदी
    ें

    योगी आदित्यनाथ ऐसे समय में दिल्ली आए हैं, जब उत्तर प्रदेश की राजनीति में अंदरखाने काफी खटपट की बात कही जा रही है। दावा किया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ की अमित शाह और नरेंद्र मोदी के साथ बन नहीं रही है और वो यूपी सरकार से खुश नहीं हैं। बीते कुछ दिनों में दिल्ली से कई नेता और संघ के पदाधिकारी लखनऊ आकर भाजपा नेताओं से मिले हैं। लखनऊ में लगातार बैठकों का दौर चला है। लखनऊ में बैठकों के बाद अब योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे हैं।

    ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। जिसमें दिल्ली से उत्तर प्रदेश में एमएलसी बनाए गए पीएम नरेंद्र मोदी के खास अफसर रहे अरविंद शर्मा को भी जगह मिलनी है। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार पर चर्चा के लिए ही गृहमंत्री अमित शाह, पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने आए हैं। हालांकि इसको लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं है और सिर्फ राजनीतिक गलियारों में ही इस तरह के कयास हैं।

    उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 300 से ज्यादा सीटों के साथ भारी बहुमत मिला था। ऐसे में बीजेपी की सक्रियकता को अगले साल के चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+