यूपी बजट 2019: योगी सरकार ने मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए दिए 459 करोड़

Recommended Video

    UP Budget 2019 : Yogi Adityanath Muslims पर मेहरबान, Madarsa को मिला Rs.459 Crore | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस साल के बजट में मदरसों के लिए 459 करोड़ रुपए दिए हैं। गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल बजट पेश किया है, जिसमें उन्होंने मजरसों के आधुनिकीकरण के लिए इस रकम की घोषणा की। योगी सरकार का ये तीसरा बजट है। सरकार ने 4.79 लाख करोड़ का बजट पेश किया है, जो पिछले साल के मुकाबले 12 फीसदी ज्यादा है। योगी सरकार ने अपने तीसरे बजट में करीब 21,212 करोड़ रुपए की नई योजनाओं की घोषणा की है।

    uttar pradesh budget 2019 budget yogi govt give 459 crore madarasa modernization

    बजट में अरबी-फारसी की तालीम देने वाले मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए 459 करोड़ रुपए दिए गए हैं। वहीं अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को वजीफे के लिए 942 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।

    वित्त मंत्री ने बजट में पूर्वांचल एक्सप्रेस के लिए 1194 करोड़, बुंदेलखंड एक्प्रेस के लिए 1000 करोड़, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे लिए 1000 करोड़, डिफेंस कॉरिडोर के लिए 500 करोड़, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे 6 लेन के लिए 100 करोड़, स्मार्ट सिटी योजना के तहत 758 करोड़ की व्यवस्था की गई है। मथुरा वृंदावन के मध्य ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए 8 करोड़ 38 लाख रुपए की व्यवस्था की गई है। सार्वजनिक रामलीला स्थलों में चारदीवारी निर्माण के लिए 50 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

    36 नए थानों और पुलिस के लिए बैरक बनाने को 700 करोड़ , सात पुलिस लाइन के लिए 400 करोड़ रुपए, पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 204 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट में कैंसर संस्थान लखनऊ के लिए 248 करोड़ रुपए का ऐलान किया गया है। लखनऊ में अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिए 50 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+