Jio 4G की स्पीड हो जाएगी फास्ट, सिर्फ ये 4 सेटिंग कर दें चेंज

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के मार्केट में आने के बाद सभी यूजर्स ने इसकी 4G स्पीड की तारीफ की थी। लेकिन बीते कुछ दिनों में कई यूजर्स का कहना है उनके जियो की स्पीड पहले से धीमी हो गई है। नेट की स्पीड कई बार आपके गलत मोबाइल सेटिंग की वजह से भी धीमी हो जाती है। आइए जानते है वो 4 सेटिंग जिसकी मदद से आपके जियो की 4G स्पीड पहले की तरह तेज हो सकती है। ये सेटिंग्स बहुत आसान हैं।

1.APN सेटिंग

1.APN सेटिंग

सबसे पहले आप अपने मोबाइल के सेटिंग ऑप्शन में जाए। यहां आपको नेटवर्क सेटिंग ऑप्शन दिखेगा। नेटवर्क सेटिंग में जाने पर आपको एक ऑप्शन preferred network का ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन में आप LTE नेटवर्क को सलेक्ट कर सेव कर दें।

2. APN प्रोटोकॉल

2. APN प्रोटोकॉल

मोबाइल के सेटिंग ऑप्शन में जाकर आपको Access point names ऑप्शन सलेक्ट करना होगा। इसमें आपको APN प्रोटोकॉल का ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन में जाकर आपको अपने प्रोटोकॉल को IPv4/IPv6 करना होगा। अगर आप रोमिंग में भी नेट का इस्तेमाल करते हैं तो आप रोमिंग प्रोटोकॉल में भी इसे IPv4/IPv6 कर दें।

3. Bearer सेटिंग

3. Bearer सेटिंग

APN प्रोटोकॉल सेटिंग के नीचे ही आपको Bearer सेटिंग का ऑप्शन दिखेगा। इसे सेटिंग को सलेक्ट करने पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे। आपको इसमें से LTE ऑप्शन को सलेक्ट करना है।

4. Cache डिलीट करें

4. Cache डिलीट करें

जिस सेटिंग से सबसे ज्यादा प्रभावित होती है वो है Cache। एंड्रायड आपरेटिंग सिस्टम कई फाइल्स को खुद ही सेव कर लेता है जिसे कैशे फाइल्स कहते हैं। कैशे फाइल्स अगर ज्यादा साइज की होती है तो उससे नेट स्लो हो जाता है। आपको सेटिंग में जाकर इस कैशे फाइल को डिलीट करना होगा। इन सेटिंग्स की मदद से आप अपने जियो की स्पीड बढ़ा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+