अमेरिका ने किया 55 मिलियन वैक्सीन डोज के वितरण का ऐलान, भारत को मिल सकती है 20 लाख खुराक

नई दिल्ली, 23 जून। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 80 मिलियन कोरोना वायरस की वैक्सीन को दुनिया के अलग-अलग देशों को वितरित करने का ऐलान किया था। इस ऐलान के बाद दो हफ्तों के भीतर ही 25 मिलियन कोरोना वैक्सीन की डोज को वितरित कर दिया गया। अब बाकी बची 55 मिलियन कोरोना वैक्सीन के वितरण का भी बाइडेन ने सोमवार को ऐलान कर दिया है। 55 मिलियन डोज में से 16 मिलियन एशिया के देशों को दी जाएगी, जिसमे भारत का नाम भी शामिल है। 16 मिलियन कोरोना वैक्सीन की डोज 18 देशों में वितरित की जाएगी, जिसमे भारत भी शामिल है।

biden

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि भारत को कितनी वैक्सीन दी जाएगी, लेकिन माना जा रहा है कि भारत को इसमे से 10-20 लाख वैक्सीन दी जा सकती है। 25 मिलियन की पहली खेप में भारत को तकरीबन 2-3 मिलियन डोज मिली थी। ऐसे में अगर अमेरिका की वैक्सीन की ताजा डोज को मिला लें तो अमेरिका भारत को तकरीबन 3-5 मिलियन डोज देगा। भारत में प्रतिदिन कोरोना की वैक्सीन बड़ी संख्या में लगाई जा रही है, ऐसे में 3-5 मिलियन डोज एक दिन के लिए भी पर्याप्त नहीं है। अकेले 22 जून को ही देश में तकरीबन 86 लाख लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है।

व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि अमेरिका देश में स्थानीय वैक्सीन के उत्पादन को बढा़ाने की पूरी कोशिश कर रहा हैवर्ष 2021-22 में भारत और अफ्रीका में कोरोना की 1 बिलियन डोज तैयार की जाएगी। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के अनुसार 41 मिलियन कोरोना वैक्सीन की डोज कोवैक्स की होगी जोकि तकरीबन 75 फीसदी है। जिसमे से 14 मिलियन लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों ब्राजील, अर्जेंटीना, कोलंबिया, पेरू, अक्वाडोर, पराग्वे, बोलीविया, हैती पनामा आदि देश हैंष जबकि 16 मिलियन डोज एशिया के देशों भारत, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, मालदीव, भूटान, फिलिपींस, विएतनाम, इंडोनेशिया, थाइलैंड, मलेशिया, लाओस, पापुआ न्यूगिनी, ताइवान, कंबोडिया में दी जाएगी। जबकि 10 मिलियन डोज अफ्रीका के साथ साझा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+