US Israel Iran Conflict: जंग के बीच इजरायल के राजदूत ने भारत को बताया 'खास दोस्त' बोले- 'हमारे साझा हित'
US Israel Iran Conflict: भारत में इजरायल के राजदूत रियुवेन अजर (Reuven Azar) ने अमेरिका-इजरायल के ईरान के साथ चल रहे संघर्ष पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इजरायल भारत के साथ अपने संबंधों और कूटनीतिक संवाद को जारी रखेगा। संघर्ष के बीच उन्होंने भारत को दोस्त बताते हुए कहा कि दोनों देशों के साझा हित हैं।
अजर ने कहा कि भारत अपनी विदेश नीति में हमेशा अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देता है और इसी के अनुसार कूटनीतिक प्रयास करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा संघर्ष के प्रभाव कुछ हफ्तों तक दिखाई दे सकते हैं। अगर ईरान परमाणु हथियारों और बड़ी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का जखीरा तैयार कर लेता है, तो इसके परिणाम कहीं ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।

US Israel Iran Conflict: इजरायली राजदूत ने भारत को बताया अहम दोस्त
इजरायली राजदूत के अनुसार, ऐसी स्थिति पूरे पश्चिम एशिया की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। उन्होंने कहा कि इजरायल और अमेरिका अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठा रहे हैं और यह कदम क्षेत्र और दुनिया की स्थिरता के लिए भी जरूरी हैं। उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच भारत के साथ मजबूत रिश्तों की बात दोहराई। बता दें कि अमेरिका और इजरायल के हमले से ठीक पहले पीएम ने तेल अवीव की यात्रा की थी।
PM Modi के दौरे के बाद हमले के सवालों पर दिया जवाब
यह हमला पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के दो दिन बाद ही हुआ था। इस पर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए इजरायली राजदूत ने कहा, 'हमारे क्षेत्र में स्थिति बहुत अस्थिर है, यह बात प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले ही साफ हो चुकी थी (25-26 फरवरी 2026)। जहां तक सैन्य कार्रवाई के फैसले का सवाल है, ऑपरेशन के लिए सही मौका प्रधानमंत्री मोदी के वहां से जाने के बाद ही मिला। इस कार्रवाई को मंजूरी देने का कैबिनेट का फैसला भी केवल दो दिन बाद लिया गया।'
उन्होंने आगे कहा कि फरवरी में प्रधानमंत्री मोदी की इज़राइल यात्रा और अमेरिका-इज़राइल द्वारा ईरान पर हमले के समय को लेकर जो तरह-तरह की थ्योरीज़ चल रही हैं, वे सही नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications