US Election Result: अमेरिका में अबकी बार ट्रंप सरकार! रुझान देख भारतीय स्टॉक मार्केट में रॉकेट बने IT शेयर
Sensex Nifty US elections 2024: अमेरिका में अबकी बार ट्रंप सरकार आती दिख रही है। ट्रंप की लीड को भारतीय शेयर बाजार ने भी सलाम किया है। आईटी शेयरों में तगड़ा उछाल आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में अब 50 में से 38 राज्यों के चुनाव परिणाम आ चुके हैं। इनमें 24 में रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प और 14 में डेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार कमला हैरिस को जीत मिली है। ट्रंप अभी बहुमत से 40 सीटें दूर हैं।
यह भी पढ़ें- US Election Result: डोनाल्ड ट्रंप का सोशल मीडिया पर जलवा, हर तरफ छाए! क्या एलन मस्क ने बदल दिया X का लाइक बटन?
इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 की वजह से भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। 6 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) मंगलवार के बंद की तुलना में 295 अंक की तेजी के साथ 79771 के लेवल पर खुला जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी में जोरदार तेजी दिखी। सुबह 24308.75 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।
यह भी पढ़ेंं- US Elections: डोनाल्ड ट्रंप-कमला हैरिस में किसके अमेरिकी राष्ट्रपति बनने से भारतीय शेयर चढ़ेगा या गिरेगा?

निफ्टी टॉप 5 में 4 शेयर आईटी के
निफ्टी में पांच सबसे ज्यादा बढ़ने वालों शेयरों में चार आईटी क्षेत्र से हैं। आईटी शेयरों में सुबह 11 बजे तक 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। आईटी शेयरों में TCS 3.58%, Wipro में 3.48% INFY में 3.23%, HCLTECH में 3.46% की तेजी बनी है। हालांकि सबसे ज्यादा DRREDDY शेयर में 2.68% उछला है।

सेंसेक्स टॉप 5 में 4 शेयर आईटी के
सेंसेक्स में पांच सबसे ज्यादा बढ़ने वालों शेयरों में चार आईटी क्षेत्र से हैं। आईटी शेयरों में सुबह 11 बजे तक दो प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। आईटी शेयरों में TCS 3.58%, INFY में 3.26%, HCLTECH में 3.50 और TECHM में 3.07% की तेजी बनी हुई है। टॉप फाइव में पांचवां शेयर ADANIPORTS हैं, जिसमें 2.09% तेजी है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
भारतीय शेयर बाजार पर नजर रखने वाले पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक (BOB) पीएस टांक वन इंडिया हिंदी से बातचीत में कहते हैं कि स्टॉक मार्केट में कोई पंडित नहीं है। अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के बाद नया राष्ट्रपति जो नीतिया लागू करेगा। उससे तय होगा कि वे नीतियां भारतीय शेयर बाजार को सपोर्ट करने वाली हैं या क्रेश करने वालीं। सपोर्ट मिला तो बाजार चढ़ेगा वरना गिर भी सकता है।












Click it and Unblock the Notifications