US Elections: डोनाल्ड ट्रंप-कमला हैरिस में किसके अमेरिकी राष्ट्रपति बनने से भारतीय शेयर चढ़ेगा या गिरेगा?
US Presidential election Impact on Indian stock market: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 के लिए आज पांच नवंबर को वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग के बाद नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के कमला हैरिस के बीच कड़ी टक्कर है। अमेरिका में लीडरशिप बदलने का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ेगा।
पिछले कुछ समय से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग से एक दिन पहले 4 नवंबर को भी भारतीय स्टॉक मार्केट में तगड़ी गिरावट देखी गई है। दोपहर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1400 अंक टूटा जबकि निफ्टी में 450 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई। एक दिन में निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपए डूब गए।
यह भी पढ़ें- US Election 2024 Live: डोनाल्ड ट्रंप या कमला हैरिस, किसके लिए खुलेगा व्हाइट हाउस का दरवाजा? आज मतदान

अब सवाल यह उठता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेजी या मंदी का दौर आने वाला है? यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि अमेरिका का नया राष्ट्रपति कौन बनेगा? एक बार फिर किस्मत आजमा रही उपराष्ट्रपति कमला हैरिस चुनाव जीतती हैं तो वे पहले अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी जबकि डोनाल्ड ट्रंप चुनाव में जीते तो वे दूसरी बार राष्ट्रपति बनेंगे।
भारतीय शेयर बाजार पर नजर रखने वाले पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक (BOB) पीएस टांक वन इंडिया हिंदी से बातचीत में कहते हैं कि स्टॉक मार्केट में कोई पंडित नहीं है। अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के बाद नया राष्ट्रपति जो नीतिया लागू करेगा। उससे तय होगा कि वे नीतियां भारतीय शेयर बाजार को सपोर्ट करने वाली हैं या क्रेश करने वालीं। सपोर्ट मिला तो बाजार चढ़ेगा वरना गिर भी सकता है।
यह भी पढ़ें- US Election: अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में 8 करोड़ लोग पहले ही डाल चुके वोट, ट्रंप या कमला, किसे होगा फायदा?

पीएस टांक के अनुसार भारत सरकार ने शॉर्ट टर्म (ST) टैक्स 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया, जिसकी वजह से फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) ने अकेले अक्टूबर में करीब एक लाख करोड़ रुपए निकाल लिए और चीन के शेयर बाजार में निवेश कर दिया, क्योंकि चाइना में टैक्स कम हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद बनने वाली नीतियां और भारत सरकार के फैसलों से FII लौटे तो शेयर बाजार का मूड ठीक हो सकता है।
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस दोनों के ही आर्थिक और भू-राजनीतिक नजरिया और नीतियों में काफी ज्यादा फर्क है। शायद यही वजह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों से पहले भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारतीय निवेशक भी नतीजों से पहले काफी सतर्क रुख अपनाए हुए हैं और बिकवाली पर जोर दे रखा है। इसी वजह से आए दिन गिरावट देखी जा रही है।
डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन की पॉलिसी बिजनेस को बढ़ावा देने वाली रही है। जबकि कमला हैरिस की पार्टी डेमोक्रेटिक का झुकाव संपत्ति के डिस्ट्रिब्यूशन पर रहा है। अमेरिकी में बॉन्ड यील्ड में उछाल आया है, जो इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों से शेयर बाजार में भी अनिश्चितता बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications